Yamunanagar News : 10 अगस्त को राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे यमुनानगर में विशाल रैली को संबोधित : लक्ष्मण विनायक

0
207
Rajya Sabha MP Sanjay Singh will address a huge rally in Yamunanagar on 10th
(Yamunanagar News) यमुनानगर। यमुनानगर विधानसभा आप नेता लक्ष्मण विनायक ने बताया के आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और जिला यमुनानगर में इसका आगाज 10 अगस्त को आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह की एक विशाल रैली द्वारा किया जायेगा।
लक्ष्मण विनायक ने बताया के पार्टी ने हर ब्लॉक पर पंजाब से एक चेयरमैन को प्रभारी नियुक्त किया है। यमुनानगर विधानसभा के चारो ब्लॉक प्रभारियों ने अपना काम भी संभाल लिया है। ब्लॉक प्रभारी गुरपाल इंडियन ने यमुनानगर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार चनेटी के नेतृत्व में चनेटी गांव में गाँवासियो को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और सभी को 10 अगस्त की रैली में भारी संख्या में पहुँचने का न्योता भी दिया। इस अवसर पर पार्टी के अम्बाला लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण विनायक ब्लॉक अध्यक्ष विकास जैन ब्लॉक अध्यक्ष मोहित त्यागी जिला सचिव प्रोफेसर राहुल भान के साथ साथ गांव वासी  रोबिन देसवाल, सुरेंद्र जी, महिंद्र जी शामलाल, प्रिंस,कुलबीर, अशोक, सुनील हवा सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : निगम क्षेत्र की 92 हजार संपत्तियां सत्यापित, 43.26 प्रतिशत के साथ यमुनानगर-जगाधरी नंबर वन 

यह भी पढ़ें: Fatehabad News : संदिग्ध परिस्थितियों में सात बकरियां मिली मृत, सरकार से मुआवजे की गुहार

यह भी पढ़ें: Bhiwani News : धरने के 10वें दिन एनएचएम कर्मचारियों ने भिवानी के विधायक व सांसद को सौंपा मांगपत्र