Yamunanagar News : प्रेस क्लब ने छबील लगाकर की सेवा, प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम : डॉ. एमके सहगल

0
165
राहगीरों को मीठे पानी की झील पिलाते प्रेस क्लब के सदस्य
राहगीरों को मीठे पानी की झील पिलाते प्रेस क्लब के सदस्य

Aaj Samaj (आज समाज), Yamunanagar News, प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
उमस भरी गर्मी के कारण आम आदमी परेशान हो गया है, लेकिन अभी भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे। तापमान बढ़ता जा रहा है। इस गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए प्रेस क्लब यमुनानगर की ओर से मीठे पानी की छबील लगाई है। कन्हैया चौक पर लगी छबील में शिक्षाविद डॉ.एमके सहगल सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने प्रेस क्लब के कार्य की सराहना की। राहगीरों को रोककर उनको मीठा जल पिलाया गया।

गर्मी में ठंडा पानी पीकर लोग हुए तृप्त

एमके सहगल और क्लब के प्रधान प्रभजोत सिंह उर्फ लक्की ने कहा कि गर्मी के मौसम में छबील लगाई गई। प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। दिनभर गर्मी में ठंडा पानी पीकर लोग तृप्त होते रहे। गर्मी का आलम यह है कि नल का पानी भी गर्म होने लगा है। इस तरह की सेवा करते रहना चाहिए। छबील में पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर सेवा की। हाईवे के गुजर रहे लोगों को रोककर सेवा की गई।

 ये रहे मौजूद

मौके पर प्रेस क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह लक्की, महासचिव हरीश कोहली, नरेश उप्पल, प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, अवतार चुग, मोहित विज, सुमित ओबरॉय, राहुल सहजवानी, सुरेश सैनी, राजेश कुमार, अरविंद शर्मा, सतीश धीमान, अशोक कुमार, राजीव जोली, कुलवंत, सुनील गुर्जर, परवेज खान, लोकेश अरोड़ा, आदित्य मनचंदा, रविंद्र कंबोज, रणजीत, अजय खुराना, रामरतन ,संजीव चौहान, विक्की शर्मा ,चंद्रशेखर भाटिया ,महबूब सैफी ,राकेश जोली, मनप्रीत सिंह, मनदीप कौर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Haryana Central University : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों को मिला कैम्पस प्लेसमेंट

यह भी पढ़ें : Karnal News : भारतवासियों को अपनी राजभाषा, राष्‍ट्रभाषा एवं मातृभाषाओं पर गर्व होना चाहिए- डॉ धीर सिंह, निदेशक एनडीआरआई

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE