Online Application on Saral Haryana Portal : डीसी ने किया तहसील कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

0
189
कार्यालयों का औचक निरीक्षण करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।
कार्यालयों का औचक निरीक्षण करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।
  • 542 से अधिक सेवाएं व योजनाएं अब आनलाइन : उपायुक्त मोनिका गुप्ता
  • सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें नागरिक

Aaj Samaj (आज समाज), Online Application on Saral Haryana Portal , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

हरियाणा सरकार ने सहज व सरल तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए 542 से अधिक सेवाओं व योजनाओं को आनलाइन किया है। इन सभी पर आरटीएस यानी राइट टू सर्विस एक्ट लागू है। यह सभी सेवाएं निर्धारित समय में देना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता को सभी तरह की सेवाएं व योजनाएं तय समय में मिले। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय नारनौल में तहसील कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।

डीसी आज सुबह अचानक लघु सचिवालय में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान वे रजिस्ट्री के लिए मिलने वाले टोकन खिड़की पर भी पहुंची जहां पर उन्होंने जारी किए टोकनों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

तय समय में सेवाएं देना अधिकारियों की जिम्मेदारी

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित किए गए समय सीमा के अंदर ही सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने टोकन खिड़की के पास सभी प्रकार की सेवाओं से संबंधित फ्लेक्स लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कोई भी अधिकारी अगर तय सीमा में कार्य नहीं करता है तो ऑटो अपील सिस्टम लागू है। तय समय में काम नहीं होने पर अधिकारी पर जुर्माना लग सकता है।

उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे घर बैठे सरल हरियाणा पर ऑनलाइन विभिन्न सेवाओं व योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार टोकन व फीस लेने की व्यवस्था भी ऑनलाइन है।

इस मौके पर नागरिकों ने टोकन खिड़की के नजदीक पानी की व्यवस्था करने का आग्रह किया। इस पर उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर अंदर यहां पर वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नागरिकों से सेवाएं लेने में आ रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस पर नागरिकों ने कहा कि सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है।

इन मुख्य सेवाओं के लिए निर्धारित है यह फीस

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन सेल डीड के लिए 800 रुपए फीस, अन्य डीड पंजीकरण के लिए 700 रुपए, डीड स्कैन के लिए 100 रुपए, मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपए, आढ रहण फकत रहण व रपट रोजनामचा के लिए 200 रुपए, न्यू मोटेशन के लिए 100 रुपए व मोटेशन स्कैन के लिए 100 रुपए फीस निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 09 June 2023:मकर राशि के कारोबारियों की आय की स्थिति बेहतर होगी. जानें बाकी राशियों का हाल

यह भी पढ़ें : Yoga For Summer : गर्मियों में दिमाग को ठंडा रखेंगे ये 4 योग आसन, मिलेगा आपको गजब का फायदा, ये रहा तरीका

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE