यमुनानगर : इनैलो पार्षद वीना शर्मा ने भाजपा ज्वाइन की

0
448
Veena Sharma
Veena Sharma

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
नगर निगम के वार्ड नंबर 17 से पार्षद वीना शर्मा ने इनैलो छोड़कर वीरवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। विधायक कार्यालय में भाजपा ज्वाइन करने पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम मेयर मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, नगर निगम डिप्टी मेयर रानी कालड़ा ने पार्षद वीना शर्मा को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई। उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान जिला महामंत्री कृष्णा सिंगला, वर्कशाप मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता समेत कई भाजपा नेताओं ने पार्षद वीना शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मेयर मदन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार आज हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। बिना भेदभाव सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नगर निगम के भी हर वार्ड में एक समान करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी से प्रेरित होकर इनैलो पार्षद वीना शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा भाजपा की मोदी सरकार ने आज अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। भाजपा पूरी तरह से  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। सुशासन व पारदर्शिता के लक्ष्य के साथ शहर का विकास किया जा रहा है।  जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने पार्षद वीना शर्मा का भाजपा ज्वाइन करने पर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व वर्कशाप मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी सुनील शर्मा, लौहारी लाल शर्मा, स्वीटी शर्मा, कैलाश, नसीम खान आदि मौजूद रहें।

SHARE