यमुनानगर : भाजपा सरकार श्रम कानूनों को खत्म करके मजदूरों व कर्मचारियों को गुलाम बनाना चाहती है : गुलशन भारद्वाज

0
641
yamuna magar
yamuna magar

प्रभजीत सिंह लक्की , यमुनानगर :

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा (रजि न०196) ब्लाक जगाधरी,यमुनानगर शाखा का त्रिवार्षिक चतुर्थ सम्मेलन मंगलवार को बस स्टैंड के यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान मदन पाल राणा (हरियाणा रोडवेज) द्वारा की गई मंच संचालन अक्षय कुमार (हाईडल प्रोजेक्ट) ने किया चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर जिला प्रधान विनोद त्यागी व जिला सचिव सोमनाथ मौजूद रहे। सम्मेलन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के शाखा के चुनाव भी हुए। जिसमे पुरानी शाखा कमेटी को भंग करके सर्व सम्मति से नई शाखा कमेटी का चुनाव हुआ जिसमें शाखा प्रधान राजबीर पिन्डोरा (हरियाणा रोडवेज) शाखा सचिव जरनैल सिंह चनालिया (नगरपालिका)
कोषाध्यक्ष सीता राम (पीडब्ल्यूडी बीएंडआर) वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र राणा (बिजली विभाग) से चुने गए।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सोडे व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा जिन संघर्षों बलिदान की बदौलत जिन श्रम कानूनों को लागू करवाया था भाजपा सरकार उन श्रम कानूनों को खत्म करके 4 लेबर कोड में बदलकर मजदूरों व कर्मचारियों को गुलाम बनाना चाहती है। सरकारी विभागों में कार्यरत तमाम कर्मचारियों व मजदूरों पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है। सरकारी विभागों में पक्का रोजगार देने की बजाए लाखो नोजवानो ने ठेके पर काम लेकर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सम्मेलन में उपस्थित किसान मोर्चा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान महिपाल चमरोड़ी प्यारे लाल तंवर ने रिटायर्ड कर्मचारियों को 9 अगस्त के उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन में भाग लेने का न्योता दिया। जिसमें किसान सभा खेत मजदूर यूनियन हरियाणा सीआईटीयू के किसान, कर्मचारी युवा व मजदूर बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त के दिन ऐतिहासिक दिन है। इस दिन आजादी के परवानो ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नाम दिया था ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों के आह्वान पर देश मे इस बार 9 अगस्त को बड़े विरोध प्रदर्शन होंगे। इस दिन को भारत बचाओ दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

SHARE