यमुनानगर : 14 साल की लड़की के साथ ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट मे मामला दर्ज

0
259
प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की बहन के साथ ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। यह घटना फरवरी माह की है। जब किशोरी 5 माह के गर्भ से हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में पीड़िता के ममेरे भाई पर पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार के गोपाल गंज जिला के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने पति व चार बच्चों के साथ करीब 18 साल से रह रही है। वो और उसके पति क्षेत्र की एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं। महिला ने बताया कि करीब 6 माह से उसके भाई को बेटा उनके पास रहता था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसकी 14 साल की बेटी सो कर उठी तो उसकी तबीयत खराब थी। उसका चेहरा पीला हो रहा था। जब उसने इस बारे में पूछा तो उसकी लड़की घबरा गई। उसके बार बार पूछने पर उसने बताया कि मामा के लड़के ने उसके साथ गलत काम किया है।
10 फरवरी को जब पापा फैक्टरी गए हुए थे और आप आंटी के घर गए तो उसके मामा के लड़के ने उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी भाई ने उसे धमकी दी थी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। इसलिए उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। वह अपनी बेटी को तुरंत सिविल अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरी जांच में उसकी नाबालिग बेटी पांच माह के गर्भवती मिली। आरोप है कि उसके भाई के बेटे ने उसकी नाबालिग बेटी से यह घिनौना काम किया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में पीड़िता के आरोपी ममेरे भाई के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

SHARE