यमुनानगर: श्मशान घाट के विकास पर खर्च होंगे 10.79 लाख, विधायक व मेयर ने किया उद्घाटन

0
292
MLA and Mayor inaugurating
MLA and Mayor inaugurating

यमुनानगर: प्रभजीत सिंह (लक्की)  नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 10 के चुन्ना भट्टी स्थित श्मशान घाट में 10.79 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें श्मशान घाट के फ्लोर टाईलें, पत्थर, पेयजल व्यवस्थ व पेशाब घर समेत कई विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन विकास कार्यों का सोमवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर मदन चौहान ने नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में इन विकास कार्यों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक अरोड़ा ने कहा कि सरकार की ओर से हर विधानसभा में एक समान रूप से करोड़ों के काम करवाए जा रहे हैं।

उनकी विधानसभा में भी कई करोड़ के विकास कार्य करवाए गए है। वह बहुत से अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने निगम अधिकारियों को श्मशान घाट में किए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहर के हर वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास किया जा रहा है। शहर के हर कोने में बुनियादि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। हम हर वार्ड में सड़क, उचित सीवरेज सिस्टम, सफाई व्यवस्था, पानी निकासी व पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुर्खजी के बलिदान दिवस पर किए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत मेयर मदन चौहान व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित किए। मौके पर पार्षद सुरेंद्र शर्मा, एसई आनंद स्वरूप, जेई मनीष चौहान व अन्य भाजपा कार्यकर्ता व निगम अधिकारी मौजूद रहे।

 

SHARE