US Iran War: जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत से भड़का अमेरिका, ईरान में मचाई भयंकर तबाही, तेल के दामों में लगेगी आग !

0
166
US Iran war latest updates, US airstrikes on Iran after Jordan attack, Donald Trump Iran military action, Iran US conflict Strait of Hormuz, Middle East war latest news 2026, Impact of US Iran war on oil prices, अमेरिका ईरान युद्ध, ईरान पर अमेरिकी हमला, जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत, तेल की कीमतों में बदलाव
ईरान के हमलों में 2 सैनिकों की मौत से अमेरिका भड़क गया है और भीषण बमबारी कर रहा है।

US Launches Fresh Strikes on Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य संघर्ष बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाया, तो हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। इससे बौखलाए अमेरिका ने ईरान पर लगातार आठवें दिन भीषण बमबारी की है। अमेरिका ने ईरान के कई एनर्जी, मिलिट्री और रणनीतिक ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों के बाद ईरान के दक्षिणी हिस्सों में कई धमाकों की खबरें सामने आई हैं। ईरान ने भी अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को चेतावनी देते हुए जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार बढ़ते संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और तेल संकट की आशंका बढ़ गई है। चलिए जानते हैं कि अमेरिका-ईरान युद्ध के लेटेस्ट अपडेट्स।

जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत से भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत बेहद दुखद है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब दिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। इसके बाद अमेरिकी रक्षा मुख्यालय ने ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई शुरू की। अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उस सैन्य क्षमता को कमजोर करना है, जिससे वह होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को प्रभावित कर सकता है।

बंदर अब्बास और केश्म द्वीप पर कई धमाके

ईरानी मीडिया के अनुसार दक्षिणी ईरान के प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास और उसके पास स्थित केश्म द्वीप में कई तेज धमाके सुने गए। स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि केश्म द्वीप के बाहरी इलाकों में कम से कम 6 मिसाइलें गिरीं। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अभी तक हमलों से हुए नुकसान या हताहतों की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। दोनों इलाके पिछले कई दिनों से अमेरिकी हवाई हमलों का केंद्र बने हुए हैं।

पुल, वॉटर प्लांट्स को बनाया जा रहा निशाना

अमेरिकी हमलों में ईरान के कुछ पुलों और समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने वाले वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अमेरिकी सेना ने आधिकारिक तौर पर केवल सैन्य ठिकानों, हथियार भंडार और लॉजिस्टिक सुविधाओं को निशाना बनाने की बात कही है। दूसरी ओर ईरान का दावा है कि हमलों से नागरिक बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई इलाकों में पानी की किल्लत हो गई है और हजारों लोग परेशान हैं।

ईरान का पलटवार, खाड़ी देशों तक बढ़ा असर

ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगी देशों पर भी दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। कुवैत ने दावा किया है कि ईरानी हमले में उसकी सरकारी तेल कंपनी की एक सुविधा प्रभावित हुई। इससे पहले कुवैत ने एक बिजली और वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट पर भी हमले की जानकारी दी थी। इराक के एरबिल स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने भी ड्रोन हमले की आशंका के बीच अपने एयर डिफेंस एक्टिव कर दिए हैं।

युद्ध से तेल बाजार पर बढ़ा दबाव

लगातार बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा क्षेत्र पर भी दिखाई देने लगा है। इराक के कुर्द क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी ऊर्जा कंपनी HKN Energy ने सुरक्षा कारणों से अपने सभी परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिए हैं। इससे पहले यूएई की ऊर्जा कंपनी Dana Gas भी सुरक्षा चिंताओं के चलते अपने गैस प्रोजेक्ट का संचालन रोक चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और बढ़ता है तो वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

ईरान का अमेरिका पर गंभीर आरोप

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाल में हुए समझौते के बावजूद अमेरिका लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहा है और उसके हस्ताक्षर अब किसी भरोसे के योग्य नहीं हैं। ईरान ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर हमले जारी रहे तो वह भी जवाबी कार्रवाई को और तेज करेगा।

पूरे मिडिल ईस्ट में फैली युद्ध की आग

अमेरिका और ईरान के बीच यह संघर्ष अब केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं रह गया है। कुवैत, इराक, बहरीन और अन्य खाड़ी देशों में भी सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। वहीं गाजा में भी इजरायल की सैन्य कार्रवाई जारी है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता और बढ़ गई है।

  • TAGS
  • [post_tags]