कहा, अमेरिका चीन को पनामा नहर पर हावी नहीं होने दिया जाएगा
Trump warn to China (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिससे विश्व की दो महाशक्तियां एक बार फिर से आमने-सामने आ सकती हैं। दरअसल इस बार ट्रंप ने पनामा नहर पर चीन के बढ़ते वर्चस्व को लेकर बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने पनामा का नियंत्रण चीन के हाथों में सौंपकर बहुत बड़ी भूल की थी।
अब चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका ऐसा हरगिज नहीं होने देगा। ट्रंप ने कहा कि जब अमेरिका ने पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपा तो उसके बाद वहां से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क कई गुना बढ़ा दिया गया। उनके अनुसार, इससे पनामा को भारी आर्थिक फायदा हुआ। ट्रंप ने दावा किया कि अब चीन इस अहम समुद्री मार्ग पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने रणनीतिक हितों से जुड़ा यह मुद्दा किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं करेगा।
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है पनामा
इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वर्तमान समय में दुनियाभर के लिए जो सबसे अहम समुद्री मार्ग हैं पनामा भी उनमें से एक है। उनका दावा है कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की पूर्व सरकारों ने पनामा का नियंत्रण चीन के हाथों सौंपकर बहुत भारी गलती की है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण मिलने के बाद चीन ने इस मार्ग पर ट्रांजिस्ट शुल्क काफी ज्यादा बढ़ा दिया। जिससे उसे आर्थिक रूप से बहुत फायदा मिला है।
अमेरिका को हुआ आर्थिक नुकसान
इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की पूर्व सरकारों ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे अमेरिका को बहुत भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इनमें से एक था पनामा का नियंत्रण चीन को सौंपना। ट्रंप ने दोहराया कि उनकी सरकार की प्राथमिकता अमेरिका के रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा करना है। दरअसल पनामा नहर एक कृत्रिम जलमार्ग है, जो अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ता है। इससे जहाजों को पूरे दक्षिण अमेरिका का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ता और हजारों किलोमीटर की दूरी बच जाती है। जिससे बहुत बड़ी संख्या में समुद्री जहाज इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। जबकि पनामा उन जहाजों से शुल्क वसूल करता है।
ये भी पढ़ें : Monsoon Update : पहाड़ी राज्यों में मानसून शुरुआत में ही बना मुसीबत


