Snow Storm US: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, हजारों घरेलू उड़ानें रद्द

0
210
Snow Storm US: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, हजारों घरेलू उड़ानें रद्द
Snow Storm US: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, हजारों घरेलू उड़ानें रद्द

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में राज्य आपातकाल घोषित
Snow Storm US, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिका के उत्तर-पूर्वी इलाकों में बर्फीला तूफान जमकर कहर बरपा रहा है। तूफान ने क्रिसमस के बाद की हॉलिडे ट्रैवल को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में राज्य आपातकाल घोषित करना पड़ा। बर्फीले तूफान को डेविन नाम दिया गया है।

उत्तर-पूर्वी इलाकों में बर्फीले तूफान डेविन के कारण शनिवार को 9,000 से अधिक घरेलू उड़ानें रद्द या डिले हुई। फ्लाइट अवेयर के अनुसार, शुक्रवार से शनिवार तक अमेरिका में 2700 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हुई और हजारों देरी से चलीं। वहीं, शुक्रवार को 1802 उड़ानें रद्द कर दी गई और 22,349 उड़ानें डिले हुई।

यात्रियों को मुफ्त में टिकट बदलने की छूट

जेटब्लू, डेल्टा, अमेरिकन और यूनाइटेड जैसी बड़ी एयरलाइंस ने सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द कीं और यात्रियों को मुफ्त में टिकट बदलने की छूट दी है। नेशनल वेदर एजेंसी के मुताबिक, तूफान ने न्यूयॉर्क शहर को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया है।

न्यूयॉर्क से लेकर लॉन्ग आइलैंड और कनेक्टिकट तक 6 से 10 इंच बर्फ गिरी

न्यूयॉर्क से लेकर लॉन्ग आइलैंड और कनेक्टिकट तक शनिवार की सुबह तक लगभग 6 से 10 इंच (15 से 25 सेंटीमीटर) बर्फ गिरी। वहीं शनिवार रात को 2 से 4 इंच बर्फबारी हुई, जिसमें सेंट्रल पार्क में 4.3 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, जो 2022 के बाद सबसे अधिक है।

विंटर स्टॉर्म वार्निंग जारी

कुछ जगहों पर ओले और जमाव वाली बारिश ने हालात और खराब कर दिए। नेशनल वेदर सर्विस ने विंटर स्टॉर्म वार्निंग जारी की थी, जिसमें फिसलन भरी सड़कें, कम विजिबिलिटी और पावर आउटेज की चेतावनी दी गई। न्यूयॉर्क गवर्नर कैथी होचुल ने राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से में इमरजेंसी घोषित की और कहा, न्यूयॉर्क वासियों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है, इस तूफान में बेहद सावधानी बरतें।

लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा टालने की अपील

मौसम विशेषज्ञ बॉब ओरावेक ने कहा कि सबसे भारी बर्फबारी खत्म हो गई, अब सिर्फ हल्की फ्लरीज बची हैं। अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा टालने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन, अलकायदा की तरह काम करता है: मणिकम टैगोर

  • TAGS
  • [post_tags]