US-Iran War : ईरान के खिलाफ युद्ध लगभग समाप्त हो चुका : ट्रंप

0
251
US-Iran War : ईरान के खिलाफ युद्ध लगभग समाप्त हो चुका : ट्रंप
US-Iran War : ईरान के खिलाफ युद्ध लगभग समाप्त हो चुका : ट्रंप

कहा, हमने ईरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक समाप्त कर दी

US-Iran War (आज समाज), वॉशिंगटन : ईरान के खिलाफ जारी युद्ध पर एक बार फिर से अमेरिकी राष्टÑपति ने बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है और ईरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक कम हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर मीडिया में हेरफेर करने और दुष्प्रचार फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जारी एक पोस्ट में कहा कि ईरान सैन्य रूप से कमजोर है, लेकिन झूठी खबरें फैलाने में माहिर है, खासकर फेक न्यूज मीडिया को। ट्रंप के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब ईरान का एक नया हथियार बन गया है, जिसका उपयोग वह अपनी कमजोर सैन्य स्थिति को छुपाने और अपनी शक्ति का झूठा प्रदर्शन करने के लिए कर रहा है।

अमेरिकी सैन्य विमानों और जहाजों पर झूठे समाचार बनाए

ट्रंप ने कहा कि ईरान द्वारा दिखाई गई कामिकाजी बोट्स जो समुद्र में जहाजों पर हमला करती हुई दिखाई जाती हैं, वे वास्तव में मौजूद नहीं हैं। यह सब झूठी जानकारी है जिसका उद्देश्य यह दिखाना है कि उनका सैन्य बल कितना कठोर है, जबकि हकीकत में वे हर दिन हार का सामना कर रहे हैं।

ट्रंप ने विशेष रूप से द वॉल स्ट्रीट जर्नल और अन्य मीडिया आउटलेट्स द्वारा की गई रिपोर्टिंग की आलोचना की, जिसमें दावा किया गया था कि पांच अमेरिकी ईंधन भरने वाले विमानों को मार गिराया गया है और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी विमान सेवा में हैं, सिवाय एक के, जो जल्द ही उड़ान भरने लगेगा। इसी तरह, आग की लपटों में घिरे दिखाए गए भवनों और जहाजों की तस्वीरें भी झूठी हैं।

हॉर्मुज की सुरक्षा सभी के लिए जरूरी

ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि हॉर्मुज की सुरक्षा की अमेरिका को ज्यादा जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी वह अपना कर्तव्य निभा रहा है। ट्रंप ने कहा कि अन्य देशों को भी इसमें आगे आना चाहिए।उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने दो विमान वाहक जहाज होर्मुज की ओर भेजने में हिचकिचाहट दिखाई थी, जबकि अमेरिका पहले ही स्थिति को नियंत्रण में ले चुका था।

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि चाहे समर्थन मिले या न मिले, अमेरिका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएगा और इसे याद रखा जाएगा। उनके अनुसार, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि युद्ध से पहले ही रणनीतिक तैयारियां पूरी हों, ताकि क्षेत्रीय स्थिरता बनी रहे।

ये भी पढ़ें : Odisha Hospital Fire : कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]