Saudi Arabia: सऊदी अरब ने 56000 पाकिस्तानी भिखारियों को किया डिपोर्ट

0
348
Saudi Arabia: सऊदी अरब ने 56000 पाकिस्तानी भिखारियों को किया डिपोर्ट
Saudi Arabia: सऊदी अरब ने 56000 पाकिस्तानी भिखारियों को किया डिपोर्ट

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी निरगानी रखना भी किया शुरू
Saudi Arabia, (आज समाज), नई दिल्ली: सऊदी अरब ने 56000 पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निकाल दिया है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने हवाई अड्डों पर 66,154 यात्रियों को उतारा है, जो संगठित भीख मांगने वाले गिरोहों को खत्म करने और अवैध प्रवासन को रोकने के प्रयास में है। एफआईए के डायरेक्टर जनरल रिफत मुख्तार ने कहा कि ये नेटवर्क पाकिस्तान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वहीं यूएई ने ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। इसके साथ ही संगठित भीख मांगने और विदेशों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के चलते सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी निरगानी रखना शुरू कर दिया है।

टूरिस्ट वीजा का हुआ दुरुपयोग

मुख्तार के अनुसार, यह पैटर्न सिर्फ खाड़ी देशों तक ही सीमित नहीं है। अफ्रीका और यूरोप की यात्रा से जुड़े ऐसे ही मामले सामने आए हैं, साथ ही कंबोडिया और थाईलैंड जैसे देशों के लिए टूरिस्ट वीजा का दुरुपयोग भी हुआ है। सऊदी अरब ने इस साल भीख मांगने के आरोपों में 24,000 पाकिस्तानियों को देश से निकाला है। दुबई ने लगभग 6,000 लोगों को वापस भेजा, जबकि अजरबैजान ने लगभग 2,500 पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निकाला।

पाकिस्तान को दी चेतावनी

इस मुद्दे पर सऊदी अधिकारियों का ध्यान पहले ही जा चुका था। 2024 में, रियाद ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान से आग्रह किया था कि वह भिखारियों को उमराह वीजा का दुरुपयोग करके मक्का और मदीना जाकर भीख मांगने से रोके। सऊदी अरब के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि इस प्रथा को रोकने में विफलता के पाकिस्तानी उमराह और हज यात्रियों के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रिसर्च में दावा- खराब हवा से फेफड़ों की क्षमता घट रही, मंत्री बोले, एक्यूआई और फेफड़ों की बीमारी के बीच कनेक्शन नहीं

  • TAGS
  • [post_tags]