Ruckus In Vistara Flight: फ्लाइट में अब नशे में धुत महिला ने क्रू मेंबर्स से की मारपीट और उतारे अपने कपड़े

0
308
Ruckus In Vistara Flight
फ्लाइट में अब नशे में धुत महिला ने क्रू मेंबर्स से की मारपीट और उतारे अपने कपड़े

आज समाज डिजिटल, मुंबई,(Ruckus In Vistara Flight): पिछले कुछ दिन से फ्लाइट्स में शर्मनाक हरकतों का सिलसिला लगातार जारी है। अब एक महिला ने महिला यात्री ने केबिन क्रू के साथ बदसलूकी के साथ ही उसके साथ मारपीट की है। रिपोर्ट्स के अनुसार विस्तारा एयरलाइन की उड़ान (यूके 256) में मूल रूप से इटली निवासी 45 वर्षीय महिला ने यह हरकत की है।

आरोपी महिला पर 25 हजार रुपए का जुर्माना

मुबंई पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। साथ ही महिला पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला नशे में धुत थी और उसने क्रू मेंबर्स के एक सदस्य को मुक्का मारा और बाकियों पर थूका। एयरलाइन कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। सहार पुलिस ने बताया है कि पाओला पेरुशियो नाम की महिला यात्री इटली की रहने वाली है और वह काफी नशे में थी।

बिजनेस क्लास में बैठने लगी थी महिला, कू्र ने टोका तो…

दरअसल महिला नशे की हालत में अपनी सीट से उठकर बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने लगी थी। इसको लेकर जब क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई और सीट से उठने के लिए कहा तो महिला को गुस्सा आ गया और उसने क्रू मेंबर के मुंह पर मुक्का मार दिया। अन्य क्रू मेंबर ने जब महिला को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसपर भी थूक दिया। महिला यहीं नहीं रूकी, उसने अपने कपड़े उतार दिए और फ्लाइट में घूमने लगी। पुलिस ने कहा कि महिला नशे में क्रू मेंबर्स को गंदी गालियां दे रही थी। नशे में धुत महिला ने अपने कपड़े उतार दिए जिससे हंगामा और भी बढ़ गया।

कैप्टन के निर्देश पर आरोपी को पकड़ा, लैंडिंग तक बांधा

कैप्टन के निर्देश पर महिला यात्री को पकड़ा गया। उसके बाद उसे कपड़े पहनाए गए और फिर फ्लाइट लैंड होने तक महिला को सीट पर बांधे रखा। मुंबई पुलिस ने महिला यात्री का पासपोर्ट जब्त कर लिया और उसे अंधेरी कोर्ट में पेश करने के बाद आरोप पत्र दायर किया। हालांकि, महिला को जमानत मिल गई है।

मेडिकल जांच में हुई शराब के नशे में धुत होने की पुष्टि

डीसीपी दीक्षित गेदाम ने कहा, मामले की जांच पूरी होने के बाद महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। चालक दल और गवाहों के बयान लिए गए है। सहार पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच की गई और प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वह यात्रा के दौरान शराब के नशे में थी। केबिन क्रू मेंबर एल एस खान ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसके साथ मारपीट हुई थी।

यह भी पढ़ें – Covid 19 29Th January Update: देश में कोरोना के 109 नए मामले, एक मरीज की मौत

यह भी पढ़ें – Mann Ki Baat 97th Episode: चुनौतियों के बावजूद पद्म पुरस्कार विजेताओं में आदिवासी समाज आगे : मोदी

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE