Nepal Flood: नेपाल में अब तक 1344 लोगों की मौत, 5053 से ज्यादा लापता, लगातार हो रही जिंदगी की तलाश

0
171
Nepal flood death toll 1344 latest update, Nepal flood 5053 people missing, Nepal flood rescue operation latest news, Nepal flood 2026 damage and casualties, Nepal flood affected people latest figures, Nepal flash flood death toll and missing people, नेपाल बाढ़ में 1344 मौतें, नेपाल बाढ़ में 5053 लोग लापता, नेपाल बाढ़ का ताजा अपडेट, नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही
नेपाल में आई बाढ़ से अब तक 1344 लोगों की मौत हो चुकी है और 5053 से ज्यादा लापता हैं।

Nepal Flood Tragedy: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को 10 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन तबाही का मंजर अब तक भयावह है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार इस आपदा में अब तक 1344 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,053 लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में 5663 लोग घायल हुए हैं। नेपाल में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 13,095 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि कुल 32,963 लोग प्रभावित हुए हैं। बड़ी संख्या में घर और सरकारी इमारतें तिनके की तरह बह गईं। कई सड़कें और पुल भी बाढ़ की तेज धार में बह गए हैं। यह तबाही 26 अगस्त को आई थी, जिससे उबरने में नेपाल को दशकों लग सकते हैं।

चितवन में सबसे ज्यादा मौतें

NDRRMA के आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से सबसे ज्यादा मौतें चितवन में हुई हैं। यहां 359 लोगों की जान गई है। इसके बाद नवलपरासी पूर्व में 221 और नवलपरासी पश्चिम में 212 मौतें दर्ज की गई हैं। नवलपरासी पश्चिम में 212, नुवाकोट में 184, रसुवा में 140, गोरखा में 73, धादिंग में 67 और तनहुं में 38 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के सामने मृतकों की पहचान करना भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। आपदा के बाद बड़ी संख्या में शव बरामद हुए हैं। इनमें से 96 शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। कई शवों की स्थिति बेहद खराब होने के कारण पहचान की प्रक्रिया कठिन बनी हुई है। नेपाल में अज्ञात शवों की पहचान के लिए तस्वीरों, DNA सैंपल और अन्य रिकॉर्ड की मदद ली जा रही है।

5 हजार से ज्यादा अब भी लापता

इस आपदा का सबसे चिंताजनक पहलू बड़ी संख्या में लोगों का अब तक पता नहीं चल पाना है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 5,053 लोग लापता हैं। राहत और बचाव दल लगातार अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। कई लापता लोगों के नदी के तेज बहाव में बह जाने या मलबे में दबे होने की आशंका है। दूसरी ओर, कई जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में भी लोगों के फंसे होने की खबरें सामने आई हैं। त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की एक सुरंग से 9 दिन बाद दो कर्मचारियों को जिंदा बाहर निकाला गया। इससे बचाव दलों को मुश्किल परिस्थितियों में भी तलाशी जारी रखने की उम्मीद मिली है।

नेपाल में 7570 घर पूरी तरह तबाह

बाढ़ ने नेपाल में हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। NDRRMA के आंकड़ों के मुताबिक 7570 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इसके अलावा सरकारी इमारतों, स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों को भी नुकसान पहुंचा है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को भी बड़ा झटका लगा है। कुल 18 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 11 पूरी तरह और 7 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। वहीं 7 स्वास्थ्य संस्थानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 4 पूरी तरह और 3 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं।

सड़क और पुल भी बाढ़ में बहे

बाढ़ ने नेपाल के परिवहन नेटवर्क को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 55 किलोमीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा 37 मोटरेबल पुलों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें 33 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। 68 झोलुंगे यानी झूला पुल भी बाढ़ की चपेट में आए हैं। सड़कों और पुलों के टूटने से कई दूरदराज के इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि राहत सामग्री पहुंचाने और बचाव अभियान चलाने में टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

13 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

आपदा के बाद नेपाली सेना, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दलों ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। अब तक 13,095 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर, भारी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। भारत, चीन और दूसरे देशों से भी तकनीकी और मानवीय सहायता पहुंची है। नेपाल ने बाद में विशेषज्ञ और तकनीकी मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा है। आपदा ने नेपाल की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। नेपाल में संपत्ति, आवास और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का शुरुआती अनुमान करीब 387.5 अरब नेपाली रुपये यानी 2.56 अरब डॉलर लगाया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]