Greenland Crisis: अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर हमला किया तो नाटो खत्म: मेटे फ्रेडरिकसन

0
352
Greenland Crisis: अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर हमला किया तो नाटो खत्म: मेटे फ्रेडरिकसन
Greenland Crisis: अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर हमला किया तो नाटो खत्म: मेटे फ्रेडरिकसन

ग्रीनलैंड, डेनमार्क का एक स्वायत्त इलाका, जो नाटो का हिस्सा, अमेरिका कह चुका ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात
Greenland Crisis, (आज समाज), नई दिल्ली: अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की कोशिश की तो यह सैन्य गठबंधन नोटो का अंत होगा। यह कहना है डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन का। एक टीवी इंटरव्यू में फ्रेडरिकसन ने कहा कि अगर अमेरिका किसी नाटो सदस्य देश पर सैन्य कार्रवाई करता है, तो नोटो की पूरी व्यवस्था ही खत्म हो जाएगी। कुछ भी नहीं बचेगा। ग्रीनलैंड, डेनमार्क का एक स्वायत्त इलाका है, जो नाटो का हिस्सा भी है। ट्रम्प ने सैन्य कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने रविवार को दिए एक बयान में ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कही थी। वे वेनेजुएला पर किए हमले को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ट्रम्प ने कहा था कि वह 20 दिन में ग्रीनलैंड पर बात करेंगे। इससे पहले भी वह कई बार ग्रीनलैंड को अमेरिका के कंट्रोल में लाने की बात कर चुके हैं।

डेनमार्क और अमेरिका दोनों ही नाटो मेंबर

डेनमार्क और ग्रीनलैंड, डेनमार्क साम्राज्य का हिस्सा हैं। डेनमार्क साम्राज्य और अमेरिका दोनों ही नाटो के सदस्य देश हैं। इन देशों की संप्रभुता और सुरक्षा की गारंटी नोटो की है। इसके तहत किसी एक सदस्य देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को पूरे गठबंधन के देशों पर हमला माना जाता है।

अमेरिका का डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ करीबी रिश्ता रहा है। डेनमार्क नाटो का संस्थापक सदस्य है। 1951 के रक्षा समझौते से अमेरिका को ग्रीनलैंड में मिलिट्री बेस रखने की अनुमति है। दोनों देश सुरक्षा, विज्ञान, पर्यावरण और व्यापार में सहयोग करते हैं।

हमारा देश बिकने वाला नहीं

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन ने कहा है कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रीनलैंड को वेनेजुएला से जोड़कर सैन्य हस्तक्षेप की बात करते हैं, तो यह न केवल गलत है बल्कि हमारे लोगों के प्रति अनादर है। नीलसन ने 4 जनवरी को बयान जारी कर कहा- मैं शुरू से ही शांत और स्पष्ट रूप से यह कहना चाहता हूं कि घबराहट या चिंता का कोई कारण नहीं है। केटी मिलर के पोस्ट से, जिसमें ग्रीनलैंड को अमेरिकी झंडे में लिपटा हुआ दिखाया गया है, इससे कुछ भी नहीं बदलता।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई के ठीक बाद व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी स्टीफन मिलर की पत्नी कैटी मिलर ने सोशल मीडिया पर ग्रीनलैंड का नक्शा अमेरिकी झंडे के रंग में रंगा हुआ पोस्ट किया। इससे यह विवाद और बढ़ गया। मिलर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, जल्द ही। इससे ग्रीनलैंड और डेनमार्क में अमेरिकी कब्जे की आशंकाएं बढ़ गई। ट्रम्प लंबे समय से ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की बात करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तमिलनाड में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला सकते हैं दीया

  • TAGS
  • [post_tags]