Donald Trump: मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल्स का राज चल रहा, हमले कर इन्हें खत्म करेंगे: डोनाल्ड ट्रम्प

0
259
Donald Trump: मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल्स का राज चल रहा, हमले कर इन्हें खत्म करेंगे: डोनाल्ड ट्रम्प
Donald Trump: मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल्स का राज चल रहा, हमले कर इन्हें खत्म करेंगे: डोनाल्ड ट्रम्प

मेक्सिको की राष्ट्रपति का जवाब- हम स्वतंत्र देश, हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे
Donald Trump, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब मेक्सिको को भी धमकी दी है। ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का राज है। यह अमेरिका में हर साल 2.5 लाख से 3 लाख लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र के रास्ते से ड्रग्स की तस्करी को 97% तक रोक दिया है, इसलिए अब जमीन पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने योजनाओं के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने ट्रम्प के बयानों का कड़ा जवाब दिया है।

इससे पहले ट्रम्प ने अक्टूबर 2025 में कहा था कि वो ड्रग तस्करी से निपटने के लिए मेक्सिको में अमेरिकी सेना और खुफिया अधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। ये दावा अमेरिकी न्यूज चैनल एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट में किया गया था। रिपोर्ट में दो मौजूदा और दो रिटायर्ड अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस मिशन में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी भी शामिल हो सकती है।

यहां सहयोग तो किया जा सकता है, लेकिन हस्तक्षेप नहीं: शीनबॉम

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने साफ किया कि मेक्सिको दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को पूरी तरह खारिज करता है। ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने शीनबॉम से कई बार अमेरिकी सैनिक भेजकर कार्टेल्स को खत्म करने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

शीनबॉम ने जोर देकर कहा कि मेक्सिको एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है। यहां सहयोग तो किया जा सकता है, लेकिन हस्तक्षेप नहीं। उन्होंने ड्रग तस्करी रोकने में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग का जिक्र किया, लेकिन अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी को सिरे से नकार दिया।

हवाई हमलों और ड्रोन स्ट्राइक का प्लान

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आॅपरेशन में अमेरिका की ज्वाइंट स्पेशल आॅपरेशंस कमांड की टीमें शामिल हो सकती हैं, जो सीआईए के अधिकार क्षेत्र में काम करेंगी। मिशन के तहत ड्रग लैब्स और कार्टेल सरगनाओं को निशाना बनाने के लिए ड्रोन स्ट्राइक की योजना है। कई ड्रोन ऐसी हैं जिनके संचालन के लिए जमीन पर भी आॅपरेटर्स की जरूरत पड़ती है।

ड्रग्स तस्कर गिरोहों को आतंकी संगठन घोषित किया था

फरवरी 2025 में, अमेरिकी विदेश विभाग ने 6 मेक्सिकन कार्टेल्स, टर-13 गैंग और वेनेजुएला के ट्रेन डे अरागुआ को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था। इससे अमेरिकी सेना और उकअ को गुप्त आॅपरेशंस करने की खुली छूट मिल जाती है। ट्रम्प पहले भी कह चुके हैं कि उन्होंने वेनेजुएला में उकअ को कार्रवाई की मंजूरी दी थी और जरूरत पड़ने पर वे कार्टेल्स को जमीन पर भी निशाना बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: हर समस्या के लिए नेहरू को दोषी ठहराना गलत: शशि थरूर

  • TAGS
  • [post_tags]