कनाडा में महिला से उत्पीड़न में पंजाब मूल का व्यक्ति अरेस्ट, सवारी के साथ किया यौन उत्पीड़न

0
62

World News: कनाडा के टोरंटो से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। राइड-शेयर वाहन में सवार महिला यात्री से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पंजाब मूल के 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान ब्रैम्पटन निवासी साहिब बराड़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो और जबरन रोककर रखने का एक आरोप लगाया गया है।

सवारी के साथ उत्पीड़न किया

टोरंटो पुलिस सर्विस के मुताबिक घटना 31 अक्तूबर, 2026 को रात करीब 9:50 बजे योंग स्ट्रीट और वेल्सली स्ट्रीट ईस्ट के पास हुई। महिला राइड-शेयर वाहन में सवार होकर आगे की सीट पर बैठी थी। आरोप है कि चालक ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

तीन बार किया उत्पीड़न

पुलिस के मुताबिक, गंतव्य पर पहुंचने के बाद महिला ने वाहन से उतरने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उसे रोक लिया और दोबारा यौन उत्पीड़न किया। महिला किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रही, लेकिन अपना पर्स अंदर ही भूल गई। आरोप है कि इसके बाद चालक भी वाहन से बाहर आया और उसने फिर महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने साहिब बराड़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो और जबरन रोककर रखने का एक आरोप लगाया है। उसे टोरंटो रीजनल बेल सेंटर में पेश किया जाना था। जांचकर्ताओं को आशंका है कि इस मामले में अन्य महिलाएं भी पीड़ित हो सकती हैं। पुलिस ने संभावित पीड़ितों और घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों से संपर्क करने की अपील की है।

  • TAGS
  • [post_tags]