Dubai News: दुबई में धूमधाम एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह*

0
83

 

दुबई में महाराजा अग्रसैन भवन और अग्रसैन चौक का होगा जल्द समाज के सहयोग से निर्माण*

दुबई। अग्रवाल सभा, दुबई के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस ऐतिहासिक आयोजन में आनंद पीठाधीश्वर एवं अग्र पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ और समारोह में महाराजा अग्रसैन फाउंडेशन लिमिटेड के चेयरमैन सोहन लाल जी जिंदल सिंगापुर वाले ने भी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।*

इस अवसर पर आयोजक अग्रवाल समाज दुबई के अध्यक्ष  देवेंद्र अग्रवाल जी, महामंत्री श्री अशोक अग्रवाल जी तथा श्री पदम जी एवं श्री सुधीर जी सहित दुबई के अनेक गणमान्य समाजबंधुओं की सक्रिय भूमिका एवं सहभागिता रही।

समारोह में सोहन लाल जिंदल जी ने भी महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, उनके महान समाजवादी चिंतन, एकता, समानता, सेवा और परस्पर सहयोग के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके विचारों को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन दर्शन आज भी समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में दुबई में रह रहे अग्रवाल समाज के बंधुओं की एकजुटता एवं सामाजिक सक्रियता की सराहना की। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए दुबई अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन अग्रोहा की गौरवशाली विरासत, महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों और अग्रवाल समाज की संगठनात्मक शक्ति को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्होंने सभी दुबई अग्र बंधुओं को अग्रोहा शक्तिपीठ के पावन दर्शन का सादर निमंत्रण दिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार अंकित दुदानी गोयल ,सोनीपत से अरुण बंसल ,दीपक गुप्ता ,नवीन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग भी भारत से विशेष तौर पर वहाँ पहुंचे और कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • TAGS
  • [post_tags]