Iran US War Ceasefire Peace Deal Controversy: इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया

0
132
Iran US War Ceasefire Peace Deal Controversy: इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया
Iran US War Ceasefire Peace Deal Controversy: इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया

नाटो देशों को ठहराया जाना चाहिए जिम्मेदार
Iran US War Ceasefire Peace Deal Controversy, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था। यह कहना है ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई का। उन्होंने कहा, नाटो चीफ मार्क रूट ने खुद माना है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था।

बघई ने कहा, अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हुए हमले में साथ देने वाले नोटो मेंबर देशों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। बघई ने कहा कि इन्हें अपने नागरिकों और पूरी दुनिया को बताना चाहिए कि उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन क्यों किया।

होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर हमला

वहीं, होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल, यानी हमलावर हथियार से अटैक हुआ। ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड आॅपरेशंस, यानी वङटळड ने इसकी जानकारी दी है। जहाज ओमान के तट के पास था, तभी प्रोजेक्टाइल जहाज के दाहिने हिस्से से टकराया। इस हमले में जहाज के ब्रिज, जहां से जहाज को कंट्रोल किया जाता है को नुकसान पहुंचा। जहाज के कप्तान ने बताया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा

  • TAGS
  • [post_tags]