Benjamin Netanyahu Vs Joe Biden: इजराइली पीएम ने बाइडेन पर लगाया हथियारों की सप्लाई रोकने का आरोप, कहा अमेरिका के कारण हमारे सैनिक मरे

0
260
Benjamin Netanyahu Vs Joe Biden: इजराइली पीएम ने बाइडेन पर लगाया हथियारों की सप्लाई रोकने का आरोप, कहा अमेरिका के कारण हमारे सैनिक मरे
Benjamin Netanyahu Vs Joe Biden: इजराइली पीएम ने बाइडेन पर लगाया हथियारों की सप्लाई रोकने का आरोप, कहा अमेरिका के कारण हमारे सैनिक मरे

बोले- ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही इजराइल को फिर से मिलने लगे हथियार
Benjamin Netanyahu Vs Joe Biden, (आज समाज), नई दिल्ली: इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर हथियारों की सप्लाई रोकने का आरोप लगाया। नेतन्याहू ने कहा अमेरिका द्वारा हथियारों की सप्लाई रोकने के कारण इजराइल के पास जरूरी गोला-बारूद खत्म हो गया था, इस वजह से कुछ सैनिकों की जान चली गई। नेतन्याहू ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा हथियारों की सप्लाई पर रोक तब खत्म हुई जब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बने। नेतन्याहू ने आगे कहा, विदेशी सैन्य सहायता पर निर्भरता कम करने के लिए वे एक मजबूत और स्वतंत्र घरेलू हथियार इंडस्ट्री बनाएंगे। वॉर पावर इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका इजराइल को हर साल लगभग 3.8 अरब डॉलर (करीब 32,000 करोड़ रुपये) का सैन्य सहायता देता है।

अमेरिकी सहायता पर निर्भरता कम करना चाहता हैं इजराइल

नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध में सैनिकों की मौत आम बात है, लेकिन कुछ मौतों को टाला जा सकता था। गोला-बारूद की कमी के कारण सैनिकों को घरों में घुसकर लड़ना पड़ा और कई सैनिक मारे गए। लेकिन अब ऐसा दोबारा कभी नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अगले दशक के भीतर इजराइल अमेरिकी सहायता पर निर्भरता कम कर दे। उनका मकसद हथियार के क्षेत्र में ज्यादा स्वतंत्रता हासिल करना है, ताकि कभी भी हथियारों या गोला-बारूद की कमी न हो।

मकसद पूरा होने तक गाजा में किसी तरह का पुनर्निर्माण नहीं होने दिया जाएगा

नेतन्याहू ने कहा कि गाजा से आखिरी बंधक की वापसी के बाद अब इजराइल का पूरा ध्यान हमास से हथियार छीनने और गाजा को पूरी तरह से खाली करने पर है। उन्होंने कहा कि जब तक ये दोनों मकसद पूरे नहीं होते हैं तब तक गाजा में किसी तरह का पुनर्निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

एक अलग फिलिस्तीनी देश बनने की कोई संभावना नहीं

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि एक अलग फिलिस्तीनी देश बनने की कोई संभावना नहीं है और न ही ऐसा होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इजराइल गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक दोनों पर कंट्रोल बनाए रखेगा, भले ही बाकी देश एक अलग फिलिस्तीन को मान्यता देते रहें। नेतन्याहू ने कहा कि टू स्टेट सॉल्यूशन (द्वि राष्ट्र समाधान) को लागू होने से उन्होंने बार-बार रोका है। नेतन्याहू ने दोहराया कि इजराइल जॉर्डन नदी से लेकर समुद्र तक कंट्रोल बनाए रखेगा।

ईरान ने हमला किया तो करारा जवाब देगा इजराइल

उन्होंने ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के हालिया बयानों का भी जिक्र किया। अमेरिका ने इलाके में अपना एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप तैनात किया है। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रम्प अपना फैसला खुद लेंगे और इजराइल अपना। लेकिन अगर ईरान ने इजराइल पर हमला करने की बड़ी गलती की, तो इजराइल ऐसा जवाब देगा, जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Political Journey: महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे अजीत

  • TAGS
  • [post_tags]