Iran US War Ceasefire: होर्मुज से भारत आ रहे जहाज को ईरान ने कब्जे में लिया

0
242
Iran US War Ceasefire: होर्मुज से भारत आ रहे जहाज को ईरान ने कब्जे में लिया
Iran US War Ceasefire: होर्मुज से भारत आ रहे जहाज को ईरान ने कब्जे में लिया

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था लाइबेरिया के फ्लैग वाला एपामिनोडेस नाम का कंटेनर शिप
Iran US War Ceasefire, (आज समाज), तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: लाइबेरिया फ्लैग वाले एपामिनोडेस नाम के कंटेनर शिप को ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड ने कब्जे में ले लिया है। यह कंटेनर शिप होर्मुज स्ट्रेट से भारत की ओर आ रहा था। शिप गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर आना था। ईरान ने आरोप लगाया है कि जहाज बिना इजाजत होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था। ईरानी नौसेना के मुताबिक जहाज के नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।

कार्रवाई के दौरान आईआरजीसी ने जहाज को इंटरसेप्ट कर अपने कब्जे में लिया और उसे तट की ओर ले गई। इसके अलावा इजराइल से जुड़े फ्रांसेस्का नाम के दूसरे जहाज को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा यूफोरिया नाम के जहाज पर हमला भी किया गया है। इससे पहले खबरें आई थीं कि एक जहाज पर ईरान के पास फायरिंग हुई, जबकि दूसरा ओमान के तट के पास हमले में क्षतिग्रस्त हुआ था।

पाकिस्तान की अपील पर युद्धविराम आगे बढ़ाया

ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है।

ऐसे वक्त में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके। ट्रम्प ने कहा कि इस अपील को मानते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को फिलहाल हमला रोकने का आदेश दिया है।

ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी जारी रहेगी

उन्होंने कहा कि, हालांकि, सेना को पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा गया है। इस दौरान ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी (ब्लॉकेड) जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान अपनी ओर से ठोस और एकजुट प्रस्ताव नहीं दे देता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती, चाहे उसका नतीजा कुछ भी निकले।

ये भी पढ़ें: ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

  • TAGS
  • [post_tags]