Covid-19 in Russia : संक्रमण से जूझ रहा देश

0
378
Covid-19 in Russia

Covid-19 in Russia

आज समाज डिजिटल, मास्को :

Covid-19 in Russia पिछले लगभग 22 माह से विश्व के प्रमुख देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। इस संक्रमण ने विकासशील देशों के मुकाबले विकसित देशों में ज्यादा तबाही मचाई। रूस भी उन देशों में से एक है जहां कोरोना संक्रमण के काफी मामले सामने आए थे लेकिन रूस उन देशों में से एक है जिन्होंने संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए सबसे पहले वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर ली थी।

Covid-19 in Russia देश में हालात फिर से भयावह

आज इस देश की जो हालत है वो भयावह है। यहां, हर दिन कोरोना के इतने मामले आ रहे हैं, जितने पहले और दूसरी लहर में भी नहीं दिखे। दूसरी तरफ हर दिन रिकॉर्ड कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि सबसे पहले वैक्सीन बनाने वाले देश की ऐसी हालत क्यों है?

Covid-19 in Russia वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में उत्साहीनता

यदि आज रूस एक बार फिर से संक्रमण से जूझ रहा है तो इसका कारण भी वहां के लोग ही हैं। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होने के बावजूद वहां पर वैक्सीनेशन अभियान ज्यादा सफल नहीं हो पाया। कारण यह था की यहां के लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साहीनता है। लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर वैक्सीन से बचते रहते हैं। जिसके कारण संक्रमण को फैलने का मौका मिल रहा है। देश में हर दिन एक हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की जान जा रही है।

Covid-19 in Russia मात्र एक तिहाई आबादी को लगा टीका

स्पूतनिक वी सहित देश में कुछ और भी वैक्सीन हैं लेकिन अभी तक सिर्फ एक तिहाई आबादी ने ही टीका लिया है। स्पूतनिक वैक्सीन ही वह टीका है जिसे सबसे पहले बनाने का रूस ने दावा किया था। बीते साल खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका अनावरण किया था। रूस में यह वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध है।

Covid-19 in Russia रविवार को 41 हजार नए केस आए सामने

रूस में कोरोना से हर दिन कोहराम मच रहा है। रविवार को भी देश में कोरोना के करीब 41 हजार नए केस दर्ज किए गए थे जो कि महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा था। रूस यूरोप के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक बन गया है।

SHARE