BSF Jawan Fired at His Comrades बीएसएफ हेडक्वार्टर में एक जवान ने अपने साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग

0
776
BSF Jawan Fired at His Comrades

BSF Jawan Fired at His Comrades

आज समाज डिजिटल, अमृतसर:
अमृतसर में बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में बीएसएफ के पांच जवानों की मौत होने की सूचना है जबकि दो जवान घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बीएसएफ मेस में यह घटना घटी जहां मामूली विवाद पर तैश में आए जवान ने अपने चार साथियों की हत्या कर दी। इस घटना के आरोपी जवान ने साथियों को मारने के बाद खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घायलों का गुरु नानक देव अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके की जानकारी मिलते ही तुरंत बीएसएफ के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

ड्यूटी को लेकर गुस्से में आया आरोपी BSF Jawan Fired at His Comrades

फायरिंग की इस घटना की वजह ड्यूटी विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बटालियन 155 का कांस्टेबल सत्यप्पा एसके ड्यूटी को लेकर नाखुश चल रहा है। इसी के चलते वह काफी गुस्से में हेडर्क्वाटर की मेस में पहुंचा जहां बटालियन 144 के जवान नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान आरोपी ने बिना कुछ बात किए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई।

इस दौरान गोली लगने से चार जवान मौके पर ही मृत्यु का शिकार हो गए। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस फायरिंग में दो अन्य जवान भी घायल हुए। इन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आरोपी को भी मृत घोषित कर दिया।

BSF Jawan Fired at His Comrades

Read Also : PM Modi ने किया पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ

Also Read :  यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE