हिसार: पति था HIV पॉजिटिव, शादी के बाद हुआ खुलासा, पत्नी गर्भवती HIV Positive Case In Hisar

0
388
HIV Positive Case In Hisar
HIV Positive Case In Hisar

आज समाज डिजिटल, हिसार:
HIV Positive Case In Hisar: हिसार के एक गांव में एचआईवी पॉजिटिव लड़के की शादी हांसी के एक गांव की लड़की से कर दी। कई महीने बीत जाने के बाद पत्नी पर ये राज जाहिर हुआ। तब तक पत्नी गर्भवती हो चुकी थी। पति के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पता लगने के बाद महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत हांसी के महिला थाने में की।

देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हिसार के सदर थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में की गई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। परंतु शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने बताया कि उसका देवर भी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पति को शिकायत की तो करने लगा मारपीट HIV Positive Case 

उसने बताया कि जब उस ने इस बारे अपने ससुराल के लोगों को बताया तो उसने उसे इस मामले में चुप रहने के लिए कहा। परंतु जब उसने यह बात उसके पति को बताई तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इस बारे किसी को न बताने के लिए कहा। महिला ने बताया कि आस-पास के महिलाओं ने उसे बताया कि उसका ससुर एचआईवी पॉजिटिव था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। साथ ही उसकी सांस व पति भी एचआईवी पॉजिटिव है इसलिए वे बीमार रहते हैं।

आरोप: एचआईवी पॉजिटिव का परिवार को था पता HIV Positive Case In Hisar

जब महिला ने उसके पति से एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए कहा तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने इस बारे अपने परिजनों को अवगत करवाया। महिला के परिजनों और रिश्तेदारों के दबाव के चलते जब महिला के पति ने एचआईवी टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

देवर पर किया जाए मामला दर्ज HIV Positive Case In Hisar

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों को इस बारे जानकारी थी कि उसका पति शादी से पहले एचआईवी पॉजिटिव है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के परिजनों ने शुक्रवार को इस बारे हांसी के डीएसपी से मुलाकात की थी। इस दौरान परिजनों ने महिला के देवर के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की है।

HIV Positive Case In Hisar

Also Read :  यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग

Also Read : नकल के बिना परीक्षाएं करना एक चैलेंज Exams Without Copying

Also Read : सरकार समझौते से पीछे हटी तो किसान आंदोलन: महेंद्र टिकैत Farmers Movement Of The Government Backs

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE