BJP’s history will now be taught in Indonesia’s University: भाजपा का इतिहास अब पढ़ाया जाएगा इंडोनेशिया की युनिवर्सिटी में

0
513

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में अब भापजा के इतिहास के बारे में बताने वाली एक किताब को पढ़ाया जाएगा। ये किताब शांतनु गुप्ता द्वारा लिखी गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में लिखा गया है। विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के संकाय सदस्य हदजा मिन फदली ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा की दो बार जीत के कारण शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि बढ़ रही है। हदजा ने बताया कि भारत की हालिया यात्रा के दौरान उन्हें किताब के बारे में पता चला। वह ‘इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कौटिल्य फेलोशिप कार्यक्रम के लिए भारत आए थे। शांतनु गुप्ता ने इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए उनकी किताब को चुने जाने पर कहा कि उनके काम को वैश्विक पहचान मिलना लेखक के तौर पर उनके लिए बहुत संतोषजनक है।

  • TAGS
  • [post_tags]