Anurag Thakur On Foreign Media: कश्मीर पर न्यूयॉर्क टाइम्स का लेख शरारती और काल्पनिक

0
230
Anurag Thakur On Foreign Media
कश्मीर पर न्यूयॉर्क टाइम्स का लेख शरारती और काल्पनिक

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली(Anurag Thakur On Foreign Media): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विदेशी मीडिया पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप लगाए हैं। कुछ विदेशी समाचार पत्रों के अलावा उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स पर भी एक लेख को लेकर टिप्पणी की है। अनुराग ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक लेख के जरिये जम्मू-कश्मीर में प्रेस की आजादी को लेकर जो झूठ फैलाया है, वह बेहद निंदनीय है और भारतीय ऐसी मानसिकता को अपना निर्णायक एजेंडा नहीं चलाने देंगे।

  • नहीं चलाने देंगे ऐसी मानसिकता को उसका निर्णायक एजेंडा
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नफरत फैलाना बंद करना चाहिए

पीएम मोदीजी के बारे में झूठ फैलाया जा रहा

उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के इस लेख को काल्पनिक और शरारती बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, इस रिपोर्ट का मकसद भारत, उसके लोकतांत्रिक संस्थानों व मूल्यों के बारे में प्रोपेगेंडा फैलाना है। न्यूयार्क टाइम्स और कुछ अन्य एक ही मानसिकता वाली विदेशी मीडिया की तरफ से भारत और हमारे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पीएम मोदीजी के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है जो ज्यादा दिन नहीं चल सकता।

भारत में प्रेस की स्वतंत्रता मौलिक अधिकारों की तरह पवित्र

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में प्रेस की स्वतंत्रता मौलिक अधिकारों की तरह ही पवित्र है। यहां लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं। हमें ऐसे एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र का ग्रामर सीखने की जरूरत नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर एक बार फिर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। मीडिया से बात में उन्होंने कहा, कांग्रेस को अपना मकसद स्पष्ट करना चाहिए। विदेश जाना और अपने देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति है। राहुल गांधी को नफरत फैलाना बंद करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Two Deaths Due to H3H2 Influenza: एच3एच2 इन्फ्लुएंजा से कर्नाटक व हरियाणा में एक-एक मरीज की मौत

SHARE