US Israel Vs Iran War: अमेरिका बोला- स्पेशल आॅपरेशन चला दो पायलट सुरक्षित निकाले, ईरान का दावा- रेस्क्यू मिशन में शामिल अमेरिकी विमान गिराया

0
235
US Israel Vs Iran War: अमेरिका बोला- स्पेशल आॅपरेशन चला दो पायलट सुरक्षित निकाले, ईरान का दावा- रेस्क्यू मिशन में शामिल अमेरिकी विमान गिराया
US Israel Vs Iran War: अमेरिका बोला- स्पेशल आॅपरेशन चला दो पायलट सुरक्षित निकाले, ईरान का दावा- रेस्क्यू मिशन में शामिल अमेरिकी विमान गिराया

ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकराया
US Israel Vs Iran War, तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्टपति ट्रम्प ने घोषणा की है कि लापता एयरमैन को स्पेशल आॅपरेशन चलाकर सुरक्षित बचा लिया गया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि यह अधिकारी एक कर्नल थे, जो एफ-15ए लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गए थे। उन्होंने कहा, हमने उसे बचा लिया। पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू आॅपरेशनों में से एक को अंजाम दिया।

इससे एक दिन पहले उसी मिशन में एक और अमेरिकी पायलट को बचाया गया था। दूसरे आॅपरेशन को गोपनीय रखा गया ताकि दूसरे एयरमैन की लोकेशन खतरे में न पड़े। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 2 हेलिकॉप्टर और 2 ट्रांसपोर्ट विमान मार गिराए।

इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के मुताबिक यह कार्रवाई इस्फहान के दक्षिणी इलाके में की गई, जब अमेरिकी सेना अपने पायलट को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही थी। IRGC का कहना है कि इस ऑपरेशन के दौरान उसने 2 C-130 ट्रांसपोर्ट विमान और 2 ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को तबाह कर दिया, जिससे अमेरिकी रेस्क्यू मिशन नाकाम हो गया।

अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा

ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है। ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा।

ईरान ने अगर होर्मुज नहीं खोला तो नरक बना देंगे: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की बात कही। ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा यानी हमला होगा। ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोले दे, नहीं तो नरक जैसे हालात में पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें : West Asia Conflict: पाकिस्तान की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

  • TAGS
  • [post_tags]