India-EU Trade Deal: भारत-ईयू डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में

0
207
India-EU Trade Deal: भारत-ईयू डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में
India-EU Trade Deal: भारत-ईयू डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में

पाकिस्तानी नेता बोले- हमारा जीरो-टैरिफ हनीमून खत्म, उद्योगों को सस्ती बिजली, कम टैक्स और आसान कर्ज देने की मांग
India-EU Trade Deal, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत और यूरोपियन यूनियन (ईयू) के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। उसे अरबों डॉलर के नुकसान का भी डर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने इस समझौते को लेकर गुरुवार को कहा कि वह ईयू के अधिकारियों के संपर्क में है। वो ये समझने की कोशिश कर रहा है कि भारत-ईयू एफटीए का उसके निर्यात पर क्या असर पड़ेगा।

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व वाणिज्य मंत्री गोहर एजाज ने सोशल मीडिया पर लिखा ईयू के साथ पाकिस्तान का जीरो-टैरिफ हनीमून खत्म हो गया है और करीब एक करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। सरकार उद्योगों को सस्ती बिजली, कम टैक्स और आसान कर्ज दे, ताकि वे दूसरे देशों की इंडस्ट्री से मुकाबला कर सकें। भारत और (ईयू) ने 27 जनवरी को एफटीए पर साइन किए थे। इस समझौते से दो ऐसी अर्थव्यवस्थाएं एक साथ आई हैं, जो दुनिया की लगभग एक-चौथाई आबादी, 25% ग्लोबल जीडीपी और करीब 2 अरब लोगों का साझा मार्केट बनाती हैं।

यूरोपीय मार्केट में पाकिस्तान की बढ़त खत्म होने का खतरा

पाकिस्तान इस डील से परेशान इसलिए है क्योंकि लंबे समय से उसे यूरोपीय मार्केट में भारत पर बढ़त हासिल थी। इसकी वजह ईयू की जीएसपी प्लस योजना थी। इस योजना के तहत पाकिस्तान को अपने करीब 66% उत्पादों को बिना टैक्स के यूरोप भेजने की सुविधा मिली हुई थी। इसमें कपड़ा और रेडीमेड कपड़े जैसे सामान शामिल थे। वहीं भारत को ऐसे ही सामान पर 9 से 12% तक टैक्स देना पड़ता था। इसके बावजूद पाकिस्तान का टेक्सटाइल एक्सपोर्ट 6.2 अरब डॉलर रहा, जबकि भारत का टेक्सटाइल एक्सपोर्ट 5.6 अरब डॉलर का था।

व्यापार सुविधा पूरी तरह हो सकती है खत्म

अब भारत और ईयू के बीच हुआ यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जिसे मदर आॅफ आॅल डील्स कहा जा रहा है, भारत को यूरोप में बिना टैक्स के बड़ा बाजार देता है। इससे पाकिस्तान की वह बढ़त लगभग खत्म हो जाती है। इसके साथ ही पाकिस्तान की जीएसपी प्लस सुविधा, जो उसे 2014 में मिली थी, दिसंबर 2027 में खत्म होने वाली है। अगर इसे आगे नहीं बढ़ाया गया, तो पाकिस्तान को यूरोप में मिलने वाली यह खास व्यापार सुविधा पूरी तरह खत्म हो सकती है।

ईयू पाकिस्तान का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट

ईयू पाकिस्तान का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। ऐसे में पाकिस्तान के कारोबारी वर्ग को डर है कि इस समझौते के बाद वह यूरोपीय बाजार में अपनी पकड़ खो सकता है और दूसरे देशों से मुकाबला और कठिन हो जाएगा। आॅल पाकिस्तान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन के प्रमुख कामरान अरशद ने कहा कि भारत अब यूरोपीय बाजार में काफी ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गया है। कई सेक्टर्स में पाकिस्तान की जीएसपी प्लस बढ़त खत्म हो चुकी है।

जीएसपी प्लस योजना ईयू के लिए भी फायदेमंद

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि जीएसपी प्लस योजना पाकिस्तान और ईयू दोनों के लिए फायदेमंद रही है। इसके जरिए यूरोप को सस्ते कपड़े और रेडीमेड सामान की लगातार आपूर्ति मिलती रही है। उन्होंने बताया कि जीएसपी प्लस का मुद्दा पिछले साल हुई रणनीतिक बातचीत में उठा था और इसके बाद एव और उसके सदस्य देशों के साथ कई बैठकों में इस पर चर्चा हुई है।

पाकिस्तान इस मामले को ब्रसेल्स स्थित एव के मुख्यालय और अलग-अलग सदस्य देशों के साथ लगातार उठा रहा है। इस समझौते के लागू होने के बाद भारत के करीब 95% लेबर बेस्ड प्रोडक्ट्स को एव में बिना टैक्स के पहुंच मिलेगी। वहीं यूरोप से भारत आने वाली लग्जरी कारें और वाइन भी सस्ती हो जाएंगी।

  • TAGS
  • [post_tags]