Women Self-Reliant महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में केंद्र व प्रदेश सरकार कृतसंकल्प : सुमित्रा चौहान

0
559
Women Self-Reliant
Women Self-Reliant

प्रवीण वालिया, करनाल

Women Self-Reliant भाजपा महिला मोर्चा जिला करनाल की और से निगदू के वरिष्ठ कन्या हाई स्कूल में आनंद महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमे स्कूली बच्चों को जर्सीयां भी वितरित की गई। (Women Self-Reliant) आनंद महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है।

केंद्र सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नीति के कारण देश में पहली बार लिग अनुपात में महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार प्रमाणित किया गया है कि 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं देश में हैं। महिलाओं की संख्या में वृद्धि होने के कई कारण है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि आज सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना कारगर साबित हो रही है। (Women Self-Reliant) संपूर्ण भारत में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य मोदी सरकार द्वारा किया गया है। वर्तमान सरकार में 12 महिलाएं मंत्रिमंडल का हिस्सा है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बिना गारंटी लोन देना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को प्राथमिकता देना और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ावा देना, महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए उनको उज्ज्वला योजना, हर घर नल हर घर जल योजना, हर घर बिजली योजना जैसी योजनाओं को लागू करना शामिल है।

Women Self-Reliant भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनाक्षी भिंडर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्षा मीना चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्षा बेला भाटिया, जिला उपाध्यक्षा प्रियंका काठपाल, महामंत्री नीरू सैनी सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे। (Women Self-Relian)
Connect With Us: TwitterFacebook
SHARE