राजनीति में आगे आयें महिलाएं : मौसम शर्मा

0
391
women come forward in politics

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर 6, 10 व 13 में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान सभी बैठकों की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोजबाला ने की तथा बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य मौसम शर्मा और निर्मला तंवर विशेष रूप से उपस्थित रही।

महिलाओं के बिना किसी भी कार्य की सफलता की सोच रखना गलत

women come forward in politics

वार्ड नंबर 6 में नगर पार्षद एवं युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित मिश्रा के आवास पर आयोजित बैठक में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मौसम शर्मा ने कहा कि महिलाओं के बिना किसी भी कार्य की सफलता की सोच रखना गलत है। महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी कार्य सम्भव नहीं हो सकता है। महिलाओं को राजनीति में भी आगे आकर समाज में अग्रणी भूमिका अदा करनी चाहिए।

मौके पर यह रहे मौजूद

women come forward in politics

जिला अध्यक्ष सरोजबाला ने कहा कि भाजपा द्वारा अभी पूरे प्रदेश में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महेंद्रगढ़ की महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पार्षद अमित मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील अग्रवाल, शान्ति मिश्रा, अंगूरी देवी, उमा अग्रवाल, माही अग्रवाल, कीर्ति मिश्रा, रेणु मिश्रा, सोनिया सोनी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

 

SHARE