शादी के बाद पता चला पति है नपुंसक, जेठ ने जबरन बनाया था हवस का शिकार

0
307
Jeth had forcibly made a victim of lust

आहत विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आज समाज डिजिटल,सिरसा:

ससुराल वालों से परेशान होकर शनिवार सुबह डीसी कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस को मृतका के पास सुसाइड नोट मिला। इसमें मृतका ने अपने पति,जेठ,जेठानी व देवर व देवरानी सहित 2 अन्य के खिलाफ उसे मानसिक रूप से परेशान करने की बात कही है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी पति,जेठ सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार डीसी कॉलोनी निवासी नीलम की शादी वर्ष 2021 में दिल्ली की गीता कॉलोनी निवासी कपिल से हुई थी। दिसंबर 2021 में नीलम ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें नीलम ने आरोप लगाया था कि उसका पति नपुंसक है। एक दिन जेठ ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तो ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 30 दिसंबर 2021 को आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

ससुराल से मायके आकर रहने लगी थी नीलम

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर नीलम अपने मायके डीसी कॉलोनी में आकर रहने लगी। शनिवार सुबह अधिक तनाव में आकर उसने कमरे में खुद को फांसी लगा ली। परिजन उसके कमरे में गए तो फंदे पर लटका उसका शव देकर शोर मचाया। इसके बाद पड़ोस के लोग दौड़कर मकान में पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सुसाइड नोट में लिखा,मानसिक रूप से परेशान करते हैं

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल का कहना है कि नीलम के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से परेशान करते हैं। इसलिए वह ससुराल वालों से परेशान होकर सुसाइड कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

SHARE