ठंड में सुसरालियों के घर के बाहर बच्चे के साथ बैठी महिला Woman With Child Outside In-Laws House:

0
527
Woman With Child Outside In-Laws House
Woman With Child Outside In-Laws House

आज समाज डिजिटल, करनाल:
Woman With Child Outside In-Laws House: करनाल के कस्बे घरौंडा में दंपति का विवाद सड़क पर आ गया है। यह सड़क पर भी तब आया है जब रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस विवाद में ठंड का सितम एक तीन वर्षीय मासूम भी झेल रहा है। आईये रुख करते हैं इस विवाद का। घरौंडा में पति-पत्नी के बीच जारी विवाद के बीच महिला कड़ाके की सर्दी में अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ अपने पति के घर के बाहर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे घर में एंट्री नहीं करने दे रहे।

ससुरालियों पर लगाए बच्चे को मारने का आरोप Woman With Child Outside In-Laws House

ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला पर अपने ही बच्चे को मारने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। महिला के पति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे रखी है। पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके महिला अड़ी रही। पत्नी कहती है कि मेरे ससुराल वाले टॉर्चर करते हैं और कहते हैं कि ये बच्चा भी किसी और का है।

पति का शेयर मार्केट में हुआ था घाटा Woman With Child Outside In-Laws House

गन्नौर निवासी सुरभी की शादी करीब पांच साल पहले घरौंडा नई अनाज मंडी के निवासी अभिनव के साथ हुई थी। सुरभि का आरोप है कि उसके पति शेयर मार्केट में पैसा लगाते थे और उनका करीब 60 लाख का घाटा हो गया। उसके गहने और अन्य प्रापर्टी भी चुपके से बेच दी गई। इतना ही नहीं, अपने घाटे को पुरा करने के लिए वह पैसों की डिमांड करने लगा। इसको लेकर पंचायतें भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया Woman With Child Outside In-Laws House

महिला ने बताया है कि उसने गन्नौर में अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया हुआ है। इसके संदर्भ में गन्नौर थाना में ही एक पंचायत थी, लेकिन ससुराल पक्ष की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। जब वह अपना सामान बांधकर अपने ससुराल आई तो उसका पति व ससुराल वाले घर का दरवाजा लॉक कर घर से फरार हो गए और उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सुरभि के ससुराल वालों ने अपनी बहू के आरोपों को गलत बताया है।

पति ने आरोपों को सिरे से नकारा Woman With Child Outside In-Laws House

पति अभिनव का कहना है कि वे साधन संपन्न परिवार से है और किसी भी तरह के दहेज के लिए उन्होंने सुरभि को परेशान नहीं किया। बाकायदा उसके ससुर की तबीयत खराब होने पर उसने ही करीब नौ लाख रुपए ईलाज पर खर्च किए थे। अभिनव का कहना है कि गन्नौर में पंचायत होनी थी, लेकिन उनका बिचौलिया बीमार है, इसलिए पंचायत के लिए रविवार का समय दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने तलाक के लिए माननीय न्यायालय में केस किया हुआ है, जो कि विचाराधीन है। वहीं ये भी आरोप लगाए की शादी से पहले और बाद किसी और के साथ कई बार सम्बन्ध बनाए गए, जिसके बारे में इसने छुपाया है।

विवाद पर पुलिस का कथन Woman With Child Outside In-Laws House

एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला संज्ञान में आया है। महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ गन्नौर में ही शिकायत दी हुई है। महिला सुरभि अपने ससुराल में रहना चाहती है, लेकिन घर के ताले लगे हुए है। महिला को समझाया जा रहा है कि वह इस तरह से बच्चे को लेकर ना बैठे, लेकिन वह अपनी मांग पर अडिग है। पुलिस भी समझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल महिला घरौंडा अनाज मंडी में जहां पर उसका ससुराल है, वहां पर अपने 3 साल के बच्चे के साथ बैठी है।

Also See: मास्टर माइंड के पास 18 करोड़ कैश, ये ठगी 100 करोड़ की 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE