पंजाब में तय कांग्रेसी प्रत्याशियों के नाम, दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चन्नी! Channi Contest On Two Seats

0
730
Channi Contest On Two Seats
Channi Contest On Two Seats

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Channi Contest On Two Seats: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसी नेताओं ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से किस्मत आजमाएंगे।
अन्य जगहों के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में इन नामों पर सहमति बन गई है। गुरुवार को वर्चुअली हुई बैठक में पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी लिस्ट जारी नहीं की गई।

हां-ना में अटकी पांच सीटें Channi Contest On Two Seats

पंजाब की 5 विधानसभा सीटों पर आम सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में पार्टी की शुक्रवार को फिर मीटिंग होगी। इसमें इन सीटों पर फिर चर्चा की जाएगी। सूत्रों की बात करें तो कांग्रेस एक या दो दिन में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। कुछ विधायकों को दोबारा टिकट देने पर सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में अभी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। उधर, पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी और अकाली दल कुछ उम्मीदवारों का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी अभी सकते में है। वह समझ नहीं पा रही कि किसे टिकट का हकदार माना जाए। भाजपा की भी अभी कोई लिस्ट जारी नहीं हुई। पंजाब में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है। 117 सीटों वाले पंजाब में नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

दो सीटों पर चुनाव लड़ने के कयास हैं सीएम के Channi Contest On Two Seats

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस जल्द ही 70 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के दो अलग अलग क्षेत्रों से दो सीटों से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। चन्नी माझा में चमकौर साहिब के अलावा जालंधर के आदमपुर से भी चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर बड़ी संख्या में दलित वोटर हैं। जो क्षेत्र के नतीजों पर भी असर डाल सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ मौजूदा सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

क्या हाकी-स्टिक से गोल कर पाएंगे कैप्टन Channi Contest On Two Seats

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ चुनावी मैदान में हैं। उन्हें हॉकी स्टिक और गेंद चुनाव चिह्न मिला है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि विधानसभा चुनाव 2022 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस क्या कमाल दिखाती है। क्या जनता हॉकी स्टिक और गेंद चुनाव चिह्न को वोट देगी, यह तो समय ही बताएगा।

Also Read: मास्टर माइंड के पास 18 करोड़ कैश, ये ठगी 100 करोड़ की 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE