Woman Body Hanging Noose: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

0
564
Woman Body Hanging Noose

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

Woman Body Hanging Noose: धनौंदा गांव में विवाहिता की संदिग्धपरिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

Read Also: Old Woman Dead in Accident: गाड़ी को बैक करते समय महिला को रौंदा, अस्पताल में हुई मौत

ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप Woman Body Hanging Noose

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता तुलसीराम ने दिए बयान में बताया कि वह गांव बुचावास का निवासी है। उसने अपनी 22 वर्षीय पुत्री तमन्ना शर्मा की शादी 14 माह पहले नितिन कुमार पुत्र भगवान दास निवासी धनौंदा के साथ की थी।

शादी के बाद से हीं उसकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा ओर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। ससुराल पक्ष द्वारा एक बार मोटर साईकिल की भी मांग की गई, मना करने पर उसकी बेटी को मारापीटा गया व यातनाए दी गई।

Read Also: पांच दंपति मैदान में, भाजपा ने नहीं दिया टिकट तो डिप्टी सीएम की पत्नी आजाद Goa Assembly Election 2022 Update

तमन्ना ने फोन पर दी थी मारपीट की जानाकारी Woman Body Hanging Noose

गांव के हीं संजय कुमार, कृष्ण कुमार, कमलकांत, दिनेश कुमार व अन्य लोगों ने मिलकर समझौते का प्रयास करवाया लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना। 27 जनवरी की रात को उसकी बेटी तमन्ना का फोन आया कि उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर रहें है और कुछ समय के बाद उन्हें बताया गया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है।

उन्हें शंका है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने चुन्नी से फंदा बनाकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Read Also: Golden Opportunity For Job बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरी मौका, करें आवेदन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE