Sports Policy 2025 : क्या खेलों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी राष्ट्रीय खेल नीति

0
61
Sports Policy 2025 : क्या खेलों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी राष्ट्रीय खेल नीति
Sports Policy 2025 : क्या खेलों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी राष्ट्रीय खेल नीति

पीएम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया बड़ा ऐलान

Sports Policy 2025 (आज समाज), खेल डेस्क : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गत दिवस पीएम मोदी ने देश के नागरिकों को जो संबोधन किया उसमें एक मुख्य बिंदू राष्ट्रीय खेल नीति भी थी। पीएम ने एक बार फिर इस बात को दोहराया कि केंद्र सरकार का उद्देश्य भारत को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि वह देश के दूर दराज के इलाकों में खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं और हाल ही में स्वीकृत राष्ट्रीय खेल नीति 2025 से इस लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी।

ज्ञात रहे कि विशाल जनसंख्या होने के बावजूद हमारे खिलाड़ी कुछेक खेलों को छोड़कर अन्य किसी खेल में कोई सम्मानजनक प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसी के चलते हम ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में पदक तालिका में आशानुरूप सफलता हासिल नहीं कर पाते।

दूर-दराज के क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने पर फोकस

पीएम मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लालकिले से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘हम दूर दराज के इलाकों में खेलों का प्रचार प्रसार करना चाहते हैं। राष्ट्रीय खेल नीति से इसमें मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी ) 2025 को पिछले महीने मंजूरी दी थी। यह देश के खेल परिदृश्य को नए सिरे से तैयार करने और खेलों के जरिये नागरिकों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। नई नीति ने 2001 की राष्ट्रीय खेल नीति की जगह ली है। यह भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने और 2036 ओलंपिक समेत बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मजबूत दावेदार बनाने के लिए दूरदर्शी और रणनीतिक रोडमैप तैयार करती है।

देश के विकास में खेलों की अहम भूमिका

एनएसपी 2025 का लक्ष्य देश में मजबूत और समावेशी खेल ‘इकोसिस्टम’ तैयार करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें बहुत प्रसन्नता होती है जब माता पिता अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा, ‘देश के विकास में खेलों की बड़ी भूमिका है और मुझे खुशी है कि आज बच्चे खेलों में रूचि लेते हैं तो माता पिता को गर्व महसूस होता है ।मेरा मानना है कि देश के भविष्य के लिये यह बहुत अच्छा संकेत है।

उन्होंने कहा कि सरकार की खेलो भारत नीति देश में खेलां के क्षेत्र में मजबूत विकास को सुनिश्चित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘खेलों को बढ़ावा देने के लिये कई दशक बाद हमने खेलो भारत नीति शुरू की जिसका लक्ष्य खेल के क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करना है। स्कूली स्तर से ओलंपिक तक हमारा लक्ष्य देश में खेलों का संपूर्ण और मजबूत विकास करना है।