West Bengal News: कूच बिहार में दो गुटों में गोलीबारी 5 लोगों में से एक की मौत

0
203
West Bengal News
कूच बिहार में दो गुटों में गोलीबारी

Aaj Samaj (आज समाज), West Bengal News, कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। आज सुबह कूच बिहार के गीतलदाहा में दो गुटों में हुई झड़प के दौरान गोलीबारी हुई और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोगों को गोली लगी है। मृतक की पहचान बाबू हक के रूप में हुई है। राज्य में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया : टीमसी

तृणमूल कांग्रेस के लोकल नेता अनारुल हक ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आधी रात को उनकी पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जिसके बाद दोनों गुटों में लड़ाई हुई। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के वर्कर्स रात को सो रहे थे, तभी कुछ बीजेपी समर्थक उनके घरों में घुसे और छह लोगों पर गोली चलाई। हमलावरों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से मार डाला।

पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद : बीजेपी

स्थानीय बीजेपी नेता अजय रॉय ने गोलीबारी की वारदात पर कहा है कि जो लोग यहां माहौल खराब कर रहे हैं और जिस व्यक्ति की मौत हुई वह बांग्लादेश से आए हैं। इसमें राजनीति का कोई लेनादेना नहीं है। उन लोगों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लड़ाई हुई थी।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE