कश्मीर से यमुनानगर पहुंची साइकिल यात्रा का स्वागत

0
245
Welcome To The Cycle Journey From Kashmir to Yamunanagar
Welcome To The Cycle Journey From Kashmir to Yamunanagar

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले स्पिक मैके के फाउंडर एवं पदमश्री 73 वर्शीय डॉ किरण सेठ बुधवार को यमुनानगर पहुंचे। कैन्हया चौक पर डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर की पूर्व रजिस्टरार डॉ सुषमा आर्य, डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ आभा खेतरपाल व अन्य ने उनका स्वागत किया।

20 लाख संस्थानों तक पहुंचने का लक्ष्य था

डॉ. किरण सेठ ने कहा कि 15 अगस्त को उन्होंने तीन उददेष्यों को लेकर कश्मीर से साइकिल यात्रा शुरू की थी। शरीर के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानसिक विकास और एकाग्रता बढाने के लिए साइकलिंग जरूरी है। 45 साल पहले उन्होंने आइआइटी दिल्ली से सामाजिक आंदोलन शुरू किया था। जो आज देष के 500 व विदेश के 50 शहरों में शास्त्रीय संगीत, संस्कृति व अन्य की जानकारी मुहैया करवा रहा है। कोविड से पहले उन्होंने हर साल पांच हजार कार्यक्रम किए। हर बच्चे तक पहुंचने के लिए उन्होंने 20 लाख संस्थानों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वयंसेवी लोगों को स्पिक मैके के साथ जोडना और इस आंदोलन का प्रचार प्रसार करना मुख्य लक्ष्य है।

गांधी जी के विचारों से प्रेरित थी यात्रा

गांधी जी के विचारों को आगे बढाने के लिए यात्रा शुरू की गई है। इसमें उन्होंने उच्च विचार और साधारण जीवन का पालन करने हुए साधारण साइकिल के साथ यात्रा शुरू की है। उन्होंने तीन जोडी कपडों के साथ यात्रा शुरू की थी। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे संस्कृति के लिए कुछ न कुछ अवश्य करें। जिसमें साइकलिंग, योग व आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने की बात कही। डेढ साल से चार साल तक के बच्चों पर हुए शोध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमें बचपन से ही उन्हें आध्यात्मिकता से जोडना चाहिए। जिनता ज्यादा बडा उद्देश्य होगा, उतनी ही ज्यादा मुश्किलें सामने आती है। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ किरण सेठ ने कहा कि अनुभव से बहुत सारी चीजें सीखी जा सकती है। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग व शास्त्रीय संगीत बेहद जरूरी है। मौके पर डॉ सुरिंद्र कौर, डॉ रचना सोनी, डॉ नीता दिववेदी, डॉ गुरशरण कौर उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें : पानीपत क्लब में चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

ये भी पढ़ें : आदेश पालन में लापरवाही मिलने पर दंडित होंगे कर्मी

ये भी पढ़ें : विक्टर पब्लिक स्कूल ने मनाया हिंदी दिवस

ये भी पढ़ें : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम

ये भी पढ़ें : सिलेंडर फटने से घायल को आर्थिक सहायता

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE