Weather Today Update: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में 5 दिन घने कोहरे की चेतावनी

0
410
Weather Today Update
हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह कोहरे के बीच रेलवे ट्रैक पार करते स्कूली बच्चे।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather Today Update ): पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में अधिकतर स्थानों पर फिलहाल कोहरे व ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक घना कोहरा रहने की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह आठ बजे तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। राजधानी में जैसे तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।

ये भी पढ़ें :  Sikkim Road Mishap : सिक्किम में वाहन के खाई में गिरने से सेना के 16 जवानों की गई जान

खासतौर पर इन राज्यों में स्थिति खराब होने के आसार

आईएमडी ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से राष्टÑीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश और इससे सटे राज्य बिहार और झारखंड में स्थिति खराब हो सकती है। घने कोहरे से यातायात प्रभावित होगा। अगले तीन दिन तक हरियाणा, पंजाब व दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहने अनुमान है।

कल से इन राज्यों में शीतलहर, दक्षिण में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार कल से हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर का असर रह सकता है। सुबह में हवा की रफ्तार भी तेज होगी। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा, केरल और आंध्र प्रदेश सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

दिल्ली में तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

दिल्ली की मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने कल न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह तापमान इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री कम था। इसके साथ ही, पालम हवाईअड्डे पर शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे सबसे कम दृश्यता स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया। 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम कोहरा होता है, और 501 और 1,000 के बीच सबसे अधिक कोहरा होता है।

अमेरिका में हिमपात के साथ बर्फीली हवाएं, हजारों उड़ाने रद

अमेरिका इन दिनों भीषण बर्फबारी की चपेट में है। देश के कई हिस्सों में हिमपात के साथ बर्फीली हवाएं चल रही हैं। 20 करोड़ लोग यानि देश की लगभग 60 फीसदी जनसंख्या हाड़ कंपा देने वाली ठंड व बिजली कटौती का सामना कर रही है। देश में कई जगह बर्फीले तूफान का खतरा भी मंडरा रहा है। तूफान की रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की भविष्यवाणी की गई है। खतरे को देखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने 4400 से अधिक उड़ानें रद कर दी हैं। लोगों ने क्रिसमस की छुट्टियों में स्वजन से मिलने के लिए यात्रा की योजना को रद कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  Car Accidents : तमिलनाडु में सड़क हादसा, आठ श्रद्धालुओं की मौत,  महाराष्ट्र में बाल-बल बजे बीजेपी विधायक

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE