Car Accidents : तमिलनाडु में सड़क हादसा, आठ श्रद्धालुओं की मौत,  महाराष्ट्र में बाल-बल बचे बीजेपी विधायक

0
353
Car Accidents
तमिलनाडु में सड़क हादसा, आठ श्रद्धालुओं की मौत,  महाराष्ट्र में बाल-बल बजे बीजेपी विधायक

आज समाज डिजिटल, चेन्नई/मुंबई, (Car Accidents): तमिलनाडु में एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार के गहरी खाई में गिरनेसे आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। थेनी जिले में कुमुली पहाड़ी पर दुर्घटना हुई। जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र में भी एक कार हादसा हुआ जिसमें बीजेपी के विधायक जयकुमार गोरे बाल-बाल बच गए।

सात लोगों की मौके पर ही मौत

केवी मुरलीधरन के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। तभी, उनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो लोग घायल भी हुए हैं। कलेक्टर ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

अंदीपट्टी के रहने वाले थे हताहत, मृतकों में एक नाबालिग

पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक से वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिससे ये दुर्घटना हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे। हादसे पर विस्तृत जानकारी अवेट्ड है।

ड्राइवर को नींद आने से खाई में गिरी विधायक जयकुमार गोरे की कार

महाराष्ट्र के सतारा जिले में पुणे-पंढरपुर मार्ग पर बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे की कार आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे कल रात 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। जयकुमार की पसली फ्रैक्चर हो गई है। वहीं उनके साथ जा रहे ड्राइवर और दो गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। घायल विधायक पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों को बारामती रेफर कर दिया गया है। ड्राइवर को नींद आ गई थी जिसके कारण संतुलन खोने से कार खाई में गिरी।

ये भी पढ़ें :  Sikkim Road Mishap : सिक्किम में वाहन के खाई में गिरने से सेना के 16 जवानों की गई जान

ये भी पढ़ें :  Mansukh Mandaviya On Coronavirus : कोविड से निपटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE