Sikkim Road Mishap : सिक्किम में वाहन के खाई में गिरने से सेना के 16 जवानों की गई जान

0
337
Sikkim Road Mishap
सिक्किम में वाहन के खाई में गिरने से सेना के 16 जवानों की गई जान

आज समाज डिजिटल, गंगटोक,( Sikkim Road Mishap): सिक्किम में शुक्रवार को सेना के एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से 16 जवानों की जान चली गई। उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया। दुर्घटना में चार जवान घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

पीएम मोदी ने की घायलों के जल्द ठीक होने की कामना

पीएम मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ : राजनाथ

राजनाथ ने टवीट कर कहा, उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख हुआ है। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कतृज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

हेलिकॉप्टर के जरिए निकाले जा रहे हताहत

सेना ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था। तीनों वाहन सुबह चटन से चलकर थंगू की ओर जा रहे थे। तभी इनमें से एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। सेना की बचाव टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है।

ये भी पढ़ें :  Weather Report : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अनुमान, मैदानों में अभी रहेगा कोहरा

ये भी पढ़ें :  Mansukh Mandaviya On Coronavirus : कोविड से निपटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE