Weather Today Report: कोहरा हटने के बाद आज मौसम साफ होने का अनुमान, कल से ठंड से राहत के आसार

0
366
Weather Today Report
जम्मू-कश्मीर में जोजिला दर्रे पर बर्फ साफ करता सैन्यकर्मी। इस मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण कई दिन तक यातायात ठप रहा है।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather Today Report): दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे से आज राहत मिलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि कोहरा हटने के बाद मौसम साफ हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट भी जारी है। कल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान कल सामान्य से तीन डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज राजधानी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – Peeing Incident In Flight: फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शख्स बेंगलुरु से गिरफ्तार

दिल्ली में तीन दिन से शीतलहर का कहर

दिल्ली में तीन दिन से शीतलहर का कहर जारी है। घने कोहरे के चलते विजिविलिटी भी कम है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया सफदरजंग में आज सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में तापमान 2 डिग्री, रिज में 1.5 और आयानगर का 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली के आया नगर में सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली में सर्दी का सितम ऐसा ही रहेगा।

जानिए हिमाचल-उत्तराखंड का हाल

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी का तापमान 4.9 डिग्री, धर्मशाला 5.2 और शिमला का 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का तापमान 4.6 डिग्री, मसूरी का 4.4 डिग्री और और नैनीताल का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान के चुरू में पारा 0 डिग्री, कश्मीर में मौसम में सुधार का अनुमान

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी सर्दी का सितम जारी है जबकि जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। राजस्थान के चुरू में 0 डिग्री और बीकानेर में 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

रेल व हवाई यातायात प्रभावित

खराब मौसम के चलते दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 30 उड़ानों और कम से कम 30 ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में देरी हुई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य तथा पूर्वी हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें – Gay Marriage Recognition: सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह मान्यता मामले में दायर सभी याचिकाएं अपने पास करवाई ट्रांसफर

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE