यूक्रेन का रूस पर जबरदस्त हमला, सैकड़ों रूसी सैनिकों के मारे जाने की खबर

0
252
Ukraine Attack On Russian Soldiers

आज समाज डिजिटल, Ukraine Attack On Russia Soldiers : 10 महीने से भी ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पहले से भी ज्यादा भीषण होता जा रहा है। अब यूक्रेन पश्चिमी देशों से मिल रहे घातक हथियारों के बल पर रूस पर भारी पड़ रहा है। नए साल में यूक्रेन ने कई घेर एक्सट्रा लगा दिए है तभी एक के बाद एक एयर स्ट्राइक रूस पर की जा रही है।

रूस ने यूक्रेन पर खूब मिसाइलें दागीं हैं लेकिन यूक्रेन ने उस वक्त हमला बोल दिया जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने देश के नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। यूक्रेन की ओर से किए गए इस मिसाइल हमले में सैकड़ों रूसी सैनिकों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, इस हमले में व्लादिमीर पुतिन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आपको बता दें, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि नए साल में उनका देश इस युद्ध को जीत लेगा।

खबरों के मुताबिक, यह हमला डोनबास क्षेत्र में मौजूद रूसी सैनिकों की बैरक पर हुआ है। जिस जगह पर हमला हुआ है उससे लगभग 115 मील दूरी तरह ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के नागरिकों के लिए नए साल का संदेश रिकॉर्ड कर रहे थे। माना जा रहा है कि यह यूक्रेन की ओर से किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला है। नए साल के मैसेज में पुतिन ने रूस के लोगों से कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन का इस्तेमाल करके रूस को कमजोर कर रहे हैं।

रूस ने सही आंकड़े नहीं बताए (Russia Ukraine War)

आपको बता दें, इस हमले के बाद दावा किया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा है लेकिन रूस इसे कम करके बता रहा है। यूक्रेन का दावा है कि इस हमले में 400 रूसी सैनिक मारे गए हैं और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं। रूस ने सिर्फ़ इतना कहा है कि कुछ सैनिक ही मारे गए हैं। वहीं, कुछ और सूत्रों का कहना है कि रूस के लगभग 1000 सैनिक मारे गए हैं। मालूम हो, रूस इस जंग में अब तक लगभग डेढ़ लाख सैनिकों को गंवा चुका है।

ज्ञात हो, इस घटना के बाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लोग पुतिन का भाषण देख रहे थे तभी बैरक पर मिसाइल गिरी और चारों और चीख-पुकार मच गई। जिस जगह पर यह मिसाइल गिरी है वहां मौजूद बिल्डिंग पूरी तरह से धराशायी हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सैकड़ों लोग बिल्डिंग के मलबे में भी दबे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : ट्विटर यूजर्स को खतरा, 200 मिलियन से अधिक ट्विटर यूजर्स की ईमेल एड्रैस हआ लीक

ये भी पढ़ें : 2023 में दुनिया बंटेगी 2 ग्रुपों में, होगा विनाशकारी युद्ध, आसमान से बरसेगी आग, जानिए नास्त्रेदमस की 2023 को लेकर की गई भविष्यवाणियों के बारे में

ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी सरकार का जनता पर सितम, खाद्य पदार्थों में 62 प्रतिशत तक वृद्धि, आटा 65 रुपए और चीनी की कीमत हुई 89 रुपए प्रति किलो

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की सरकार किया ऊर्जा बचत विस्तृत प्लान लागू, सड़कों पर उतरे लोग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE