Weather Report Update: कोल्डवेव और कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत

0
298
Weather Report Update
जम्मू-कश्मीर में बारामूला स्थित मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भारी बर्फबारी के कारण सड़क से फिसला वाहन।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather Report Update): दिल्ली-एनसीआर हरियाणा, पंजाब सहित समूचे उत्तर भारत में कोल्डवेव यानी शीतलहर और कोहरे से लोगों को फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।

बर्फीली हवाओं के कारण तापमान नीचे चला गया

मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान कई पहाड़ी क्षेत्रों से नीचे चला गया। सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह यहां की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही। वहीं राजधानी के सफदरजंग में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन क्षेत्रों में बहुत घने से घना कोहरा छाने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार भारत के उत्तर पश्चिमी और मध्य व पूर्वी भारत में अब भी बहुत घने से घना कोहरा छाने का अनुमान है। कोहर के चलते दृष्यता का स्तर भी बहुत कम हो रहा है। दिल्ली के पालम में यह 25 मीटर और सफदरजंग में 50 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने सभी यात्रियों को भी अलर्ट कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तो सभी उड़ाने सुचारू रूप से चल रही हैं लेकिन आने वाले समय में दृष्यता कम होने के चलते उड़ानों में देरी हो सकती है।

फ्लाइट्स और ट्रेनें रद, डायवर्ट देरी से चलीं

गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से संचालित हुईं वहीं कुछ के रूट डायवर्ट किए गए। इसी के साथ धुंध और घने कोहरे के चलते रेल यातायात भी बुरी तरह बाधित हो रहा है। गुरुवार को भी राजधानी और एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें कई घंटों की देरी से चलीं। 347 गाड़ियां रद रहीं जिनमें से 293 पूरी तरह निरस्त जबकि 40 गाड़ियां आंशिक रूप से रद थीं। इसके अलावा 17 गाड़ियां अपने पुराने समय के बदले नए समय पर चलाई गर्इं। वहीं 19 गाड़ियों का रूट बदला गया था। पटना में तापमान 9 डिग्री तो विजिबिलिटी 25 दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल में तापमान 13 डिग्री रहा। सिलीगुड़ी में विजिबिलिटी 100 रही। मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 तो ग्वालियर में विजिबिलिटी 25 रही।

दिसंबर-2022 122 साल में सबसे गर्म

भारत में 2022 का दिसंबर पिछले 122 साल में सबसे गर्म रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में दिसंबर में उच्चतम तापमान, न्यूनतम तापमान और औसत तापमान तीनों में ही जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। विभाग का कहना है कि दिसंबर में इस तरह गर्मी में बढ़ोतरी असामान्य बात रही और ऐसे बदलाव का चलन डरावना हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 27.32 डिग्री सेल्सियस, औसत न्यूनतम तापमान 15.65 डिग्री सेल्सियस और पूरे महीने का औसत तापमान 21.49 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से काफी ज्यादा है।

रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस दौरान सामान्यत: औसत अधिकतमत तापमान 26.53 डिग्री, न्यूनतम 14.44 डिग्री और महीने का औसत तापमान 20.49 डिग्री पर ठहर जाता है। यानी दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.79 डिग्री सेल्सियस, न्यूयनत तापमान, 1.21 डिग्री सेल्सियस और औसत तापमान 1.00 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। पूरे भारत में दिसंबर के दौरान औसत अधिकतम तापमान 2016 के बाद सबसे ज्यादा रहा। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 2008 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर में यह 122 साल के इतिहास में अपने सबसे उच्चतम स्तर पर रहा।

ये भी पढ़ें : Pees On Woman In Flight: नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में महिला पर किया पेशाब

हरियणा-पंजाब में तापमान 9 और 5 डिग्री

हरियाणा में गुरुवार को तापमान 9 डिग्री और पंजाब में पांच डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 6 डिग्री रहा और शहर में विजिबिलिटी 25 दर्ज की गई। पंजाब के बठिंडा शहर में विजिबिलिटी जीरो रही। वहीं अमृतसर और पटियाला में दृश्यता का स्तर 25-25 दर्ज किया गया। जम्मू में विजिबिलिटी 25 रही। उत्तर प्रदेश के आगरा में विजिबिलिटी शून्य तक आ गई। राजस्थान के गंगानगर और चुरू में 25-25 विजिबिलिटी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें : Covid India New Variant: भारत में 11 दिन में 11 नए वैरिएंट, बीएफ.7 के चार

ये भी पढ़ें : ‘Water Vision 2047’ Conference: ज्यादा से ज्यादा संगठनों व जनता को जल संरक्षण अभियानों से जोड़ने की जरूरत

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE