Covid India New Variant: भारत में 11 दिन में 11 नए वैरिएंट, बीएफ.7 के चार

0
430
Covid India New Variant
भारत में 11 दिन में 11 नए वैरिएंट, बीएफ.7 के चार

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Covid India New Variant): भारत में 24 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में कोवड-19 के कुल 11 नए वैरिएंट का पता लगाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, इस अवधि में 19,227 यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई थी जिनमें 124 पॉजिटिव पाए गए थे। इन सभी यात्रियों को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि 124 पॉजिटिव सैंपल में से 40 के जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे प्राप्त हुए। इनमें से सबसे ज्यादा यानी 14 सैंपल में इइ पाया गया। इसके अलावा कई सैंपल में बीबी.1 पाया गया है। बीएफ. 7.4.1 की पुष्टि एक ही सैंपल में हुई है।

पश्चिम बंगाल में मिले बीएफ.7 के चारों मामले

इसी के साथ भारत में ओमिक्रोन का नया वैरिएंट बीएफ. 7 सामने आया है जो डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है। इसके चार नए मामले मिले हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप जैसी स्थिति है। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी मामले पश्चिम बंगाल में मिले है, यह चारों अमेरिका से लौटे थे। जीनोम सिक्वेसिंग में इन चारों में ओमिक्रोन बीएफ-7 की पुष्टि होने के बाद से इनपर विशेष नजर रखी जा रही है।

निर्देशों का पालन करने का आग्रह

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। दूसरी तरफ देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालाय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें : India Covid Cases: देश में कोरोना के 188 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,554

चीन में व्हीलचेयर पर आॅक्सीजन लेने को मजबूर मरीज

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के कहर से भारी संख्या में लोग त्रस्त हैं। देश की राजधानी बीजिंग के अस्पतालों के हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे कुछ मरीज हॉल में स्ट्रेचर पर लेटे हैं तो वहीं, कुछ मरीज व्हीलचेयर पर बैठकर आक्सीजन लेते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है अस्पताल पहुंचे अधिकतर मरीजों में बुजुर्ग लोग शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुइयांग्लु अस्पताल गुरुवार को नए मरीजों से भर गया। यहां दोपहर तक सभी बेड खत्म हो गए और एंबुलेंस अब भी मरीजों को लाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें : ‘Water Vision 2047’ Conference: ज्यादा से ज्यादा संगठनों व जनता को जल संरक्षण अभियानों से जोड़ने की जरूरत

ये भी पढ़ें : Pees On Woman In Flight: नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में महिला पर किया पेशाब

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE