Weather Report 11 April 2023: देश के अधिकांश हिस्सों में बढ़ेगा तापमान, कुछ जगह बारिश का अनुमान

0
187
Weather Report 11 April 2023
देश के अधिकांश हिस्सों में बढ़ेगा तापमान, कुछ जगह बारिश का अनुमान

Weather Report 11 April 2023: उत्तर भारत सहित देश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़ता जहा रहा है और अब तक इसमें राहत के आसार नहीं हैं। दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर आज बारिश होने के भी आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ सकता है।

  • दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से नहीं राहत के आसार

चार दिन तक लू की नहीं कोई संभावना

आईएमडी के मुताबिक आने वाले चार दिन तक लू की भी कोई संभावना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां एक सप्ताह तक शुष्क मौसम की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में 15-16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं दिल्ली के कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।

इन जगहों पर तेज हवाएं व बारिश की संभावना

आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा, कोंकण, और केरल में भी अगले चार दिन में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा, सिक्किम और बंगाल में अगले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। देश के बाकी हिस्सों में मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

उत्तराखंड में गर्मी तेज होने के आसार

उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी के कहर बरपाने का अनुमान। मैदानी इलाकों में पारे में 3 से 4 डिग्री, जबकि पहाड़ी इलाकों में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दून में पारे के 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें : Land For Job Scam Case: तेजस्वी यादव तलब, ईडी के समक्ष आज दिल्ली में हो सकते हैं पेश

 

SHARE