Weather January 6 Update: भीषण शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडी

0
331
Weather January 6 Update
कड़ाके की ठंड के बीच हरियाणा के गुरुग्राम में काम पर जाते मजदूर।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Weather January 6 Update): दिल्ली-एनसीआर सहित समूचा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है और फिलहाल ऐसे मौसम से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। क्षेत्र में ज्यादातर जगह सुबह के समय आज भी घना कोहरा रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शिमला से ठंड हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों तक शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कुछ सुधार होगा। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली के आयानगर में सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जैनामनी ने बताया कि आज दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 3 से बढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3 डिग्री कम) हो गया, लेकिन कई जगह यह नीचे आ गया है। आयानगर में सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के रिज इलाके में 3.3 एवं लोधी रोड पर 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कल आयानगर में 2.2, लोधी रोड और रिज में तापमान रहा 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में शनिवार तक न्यूनतम तापमान लगातार 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। आज दृश्यता (विजिविलिटी) का स्तर 200 मीटर तक दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार के बाद 4-5 दिन कुछ राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने सात जनवरी तक दिल्ली के कुछ इलाकों में शीत लहर की चेतावनी दी है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री आसपास रहेगा। शीत लहर के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

नए साल पर हुई बर्फबारी बन रही दुश्वारी

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत का कहना है कि पहाड़ों पर नए साल तक जो बर्फबारी हुई है उसकी के कारण उत्तर पश्चिमी हवाओं के जरिये ठंडक दिल्ली को सर्द बना रही है। अभी दो दिन और ऐसी ही शीत लहर की स्थिति रहेगी। इसके बाद फिर चार पांच दिन राहत रहेगी और तापमान में थोड़ा इजाफा होगा।

हिमाचल व उत्तराखंड में जानिए कहां कितना तापमान

हिमाचल के डलहौजी में कल न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, धर्मशाला 5.2 डिग्री, कांगड़ा का 3.2 डिग्री, शिमला का 3.7 डिग्री, देहरादून का 4.6 डिग्री, पर्यटन नगरी मसूरी का 4.4 डिग्री और नैनीताल में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा शहर में भी घना कोहरे और शीत लहर का प्रकोप है। लोगों को कहीं आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

कोहरे के चलते 315 ट्रेनें रद, रीशेड्यूल्ड या डायवर्ट

कोहरे और कड़ाके की ठंड भारतीय रेलवे की सेवाओं पर खासा असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को रेलवे की ओर ओर से 315 ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जिसमें से 268 ट्रेनों को पूरी तरह से रद कर दिया गया है, जबकि 47 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद किया गया है। इसके साथ 18 ट्रेनों को रीशेड्यूल्ड और 19 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसमें राजधानी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो रद ट्रेनों की सूची देख लें।

ये भी पढ़ें : Covid India New Variant: भारत में 11 दिन में 11 नए वैरिएंट, बीएफ.7 के चार

ये भी पढ़ें : ‘Water Vision 2047’ Conference: ज्यादा से ज्यादा संगठनों व जनता को जल संरक्षण अभियानों से जोड़ने की जरूरत

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE