भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हरियाणा

0
226
Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
  • सोनिया गांधी की तबियत खराब के चलते राहुल गांधी का सनौली रात्रि ठहराव कैंसिल, सुबह 6 बजे होंगे यात्रा में शामिल
  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लिया रैली स्थल और यात्रा के रूट का जायजा
  • यात्रा के पहले चरण में दिखा जनसैलाब, दूसरे चरण में भी टूटेंगे सारे रिकॉर्ड- हुड्डा
  • पानीपत की रैली होगी ऐतिहासिक जन भागीदारी- हुड्डा
  • एसवाईएल पर बैठक नहीं, अमलीजामा पहनाने की कार्यवाही करे सरकार- हुड्डा
आज समाज डिजिटल,  पानीपत :
पानीपत। राहुल गांधी की भारत के जोड़ो यात्रा के हरियाणा में दूसरे चरण की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आज पानीपत रैली से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली स्थल व यात्रा के रूट का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली और नेता व कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

 

 

Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra

रात्रि ठहराव कैंसल, सुबह 6 बजे होंगे यात्रा में शामिल

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में पहुंच गई है। हालांकि राहुल गांधी का पानीपत में ठहरना कैंसिल हो गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर पर गांव सनौली खुर्द में बनाए टेंट हाउस में ठहरना था। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सोनिया गांधी की खराब तबीयत के चलते यह फैसला लिया गया है।
हरियाणा में यात्रा का यह दूसरा फेज है। जिसमें वह पानीपत से करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जाएंगे। इसके बाद 10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश कर जाएंगे। पहले फेज में उन्होंने नूंह(मेवात), फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले को कवर किया था।

 

 

Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra

यात्रा को लेकर हरियाणा की जनता में उत्साह 

इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक लगभग 3000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। पूरे देश में इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में पहले चरण के दौरान उमड़े जनसैलाब ने बता दिया कि यात्रा को लेकर हरियाणा की जनता में कितना उत्साह है। इसके दूसरे चरण में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। जनसैलाब के मामले में हरियाणा खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पानीपत में होने वाली भारत जोड़ो रैली में भी बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। जन भागीदारी के हिसाब से यह ऐतिहासिक रैली साबित होगी।

 

 

Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra

बंटवारे की राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी की मुहिम रंग ला रही है

हुड्डा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जात-धर्म के नाम पर होने वाली बंटवारे की राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी की मुहिम रंग ला रही है। जहां से यात्रा गुजरती है लाखों की तादाद में लोग उसके साथ जोड़ते हैं। हरियाणा में पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी अलग-अलग सामाजिक और नागरिक संगठनों से राहुल गांधी का संवाद जारी रहेगा। राहुल गांधी किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी समेत अलग-अलग वर्गों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानते हैं और फिर उसे आवाज देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ग इस यात्रा से जुड़ाव महसूस कर रहा है।

सरकारें बैठक पर करके सिर्फ टाइमपास कर रही हैं

पत्रकारों द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जबाव में हुड्डा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की सरकारें बैठक पर करके सिर्फ टाइमपास कर रही हैं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के हक में अपना फैसला सुना हो चुका है। अब इसे लागू करवाने की जिम्मेदारी केंद्र और हरियाणा सरकार की है। इसलिए इस मुद्दे पर बैठकें नहीं, बल्कि अमलीजामा पहनाने की कार्यवाही करनी चाहिए। खेल मंत्री पर लगे आरोपों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री को नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। तभी मामले की निष्पक्ष जांच संभव है।

पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए

राहुल गांधी की यात्रा में उनकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने भी पूरी तैयारी एवं रिहर्सल कर ली है। उनके साथ पानीपत जिले के 3 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे। इसके अलावा 1700 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों से बुलवाए गए हैं। जिम्मेदारी के लिए जिले के एसपी शशांक कुमार सावन के अतिरिक्त विभिन्न जिलों के 9 एएसपी, 28 डीएसपी भी ड्यूटी देंगे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक सूट में पुलिसकर्मी 100 मीटर के एक डी-सुरक्षा चक्र में रहेंगे।

 

 

Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra

60 कंटेनर, 125 यात्री, 300 सुरक्षा कर्मी

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 60 कंटेनर आएंगे। यात्रा में उनके साथ जुड़े 125 यात्री भी शामिल रहेंगे। इनमें से 52 कंटेनरों में रहने और खाने का बंदोबस्त होगा जबकि आठ कंटेनर में शौचालय आदि की सुविधा है। सीआरपीएफ और एनएसजी की सुरक्षा रहेगी। राहुल गांधी की यात्रा के लिए सुरक्षा की तैयारी हो चुकी हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ पर रहेगी। इसके अलावा एनएसजी कमांडो भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जिला पुलिस उनकी सुरक्षा का बाहरी दायरा बनाकर रखेगी। राहुल गांधी की शहर में पैदल यात्रा के लिए रूट पर संशय है। सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें फ्लाईओवर से जाने की सलाह दी है। जबकि शहर के नेता चाहते हैं कि वह नीचे से पैदल जाएं। अभी इस रूट प्लान में बदलाव हो सकता है। इसका अंतिम निर्णय राहुल गांधी और उनकी ऑपरेशनल टीम लेगी।

50 रथ करेंगे अगुवाई

राहुल गांधी की यात्रा की तैयारी में गन्नौर से 50 रथ मंगाए जा रहे हैं। इनके अलावा पांच डीजे की धुनों पर राहुल गांधी पर बनाए गीत और कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए जाएंगे। ये रथ और डीजे राहुल गांधी की यात्रा की अगुवाई करेंगे और पंजाब बार्डर तक जाएंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब छह किलोमीटर की रफ्तार से चलते हैं। पूरी यात्रा में छह जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा। कांग्रेसी नेता बताते हैं कि राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से इस यात्रा की शुरुआत की थी। कन्याकुमारी से लेकर ये यात्रा 26 जनवरी को कश्मीर तक पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी करीब 3750 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे।

 

 

Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra

हरियाणवी वाद्य यंत्र भी बजेंगे 

कांग्रेसी नेता संजय अग्रवाल का कहना है कि सुबह सात बजे से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें स्कूली बच्चों का भी कार्यक्रम रहेगा। कार्यक्रम में हर प्रकार के हरियाणवी वाद्य यंत्र भी बजेंगे। इनमें बैंजों से लेकर घड़वा तक शामिल रहेगा। उनके स्वागत में कांग्रेस के जिला स्तरीय नेताओं ने पूरी तैयारी की है। उनके स्वागत में कांग्रेस के करीब 50 हजार झंडों के ऑर्डर किया है। यात्रा के दौरान हर रास्ते में और हर हाथ में कांग्रेस का झंडा दिखाई देगा।

 

 

Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
Panipat News/Haryana all set to welcome second phase of Bharat Jodo Yatra
फ्लाईओवर से होगी पुष्प वर्षा
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के स्वागत में उन्हें जगह जगह कांग्रेसी कार्यकर्ता फूल मालाएं पहनाएंगे। अगर पानीपत में रूट नीचे से निकलता है तो जीटी रोड फ्लाईओवर से भी उनके ऊपर फूलों की बारिश होगी।
SHARE