Weather January 25 Update: उत्तर भारत में अब भी बारिश के आसार, पंजाब सहित कई जगह ओलावृष्टि का अलर्ट

0
323
Weather January 25 Update
हिमाचल प्रदेश में तापमान के शून्य से नीचे पहुंचने पर जल निकाय पर बनी पाले की एक परत।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Weather January 25 Update): उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मंगलवार को बारिश हुई और पहाड़ों में हिमपात हुआा है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब सहित क्षेत्र के कई राज्यों में आज और कल भी बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भी कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है। कल यहां बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi On Digvijay Statement: सेना कुछ करे इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं : राहुल

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान

मंगलवार को भी दिल्ली में सारा दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलती रहीं। राष्ट्रीय राजधानी में आज और कल अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। दोबारा मौसम बलदने से हालांकि खासकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड से राहत है।

चंडीगढ़ में सबसे अधिक 12.6 एमएम बारिश दर्ज

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में कई स्थानों पर आज और वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मंगलवार को भी राज्य के के कई जिलों में वर्षा हुई। चंडीगढ़ में सबसे अधिक 12.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। ाहां न्यूनतम तापमान 9.6 और अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। होशियारपुर में 9.7 लुधियाना में 5.9, पटियाला में 4.9, फतेहगढ़ साहिब में 7.5 व रोपड़ में 7.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

हिमाचल में दो दिन भारी हिमपात, बारिश व ओलावृष्टि के आसार

हिमाचल में भी बर्फबारी व बारिश हुई। खराब मौसम के चलते लाहौल घाटी का मनाली से संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन प्रदेश में आंधी चलने के साथ भारी हिमपात व बारिश और ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी कल देर शाम हिमपात हुआ, जिससे तापमान में गिरावट आ गई। जम्मू-कश्मीर में हालांकि कहीं बर्फबारी नहीं हुई है। तापमान जरूर घाटी में कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। आज घाटी में हिमपात के आसार हैं।

जानिए उत्तर प्रदेश व बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को राजधानी पटना का तापमान पांच डिग्री चढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तरी भागों के 19 जिले व दक्षिण पूर्व कई भागों में तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं।

ये भी पढ़ें : Earthquake January 24: दिल्ली-एनसीआर से यूपी व उत्तराखंड तक कांपी धरती, 5.8 थी भूकंप की तीव्रता

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE