Rahul Gandhi On Digvijay Statement: सेना कुछ करे इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं : राहुल

0
303
Rahul Gandhi On Digvijay Statement
सेना कुछ भी करे इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं : राहुल

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Rahul Gandhi On Digvijay Statement): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। उनके बयान को लेकर जहां बीजेपी के नेताओं सहित कई अन्य भी इसे गलत बता रहे हैं वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दिग्विजय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान से पल्ला झाड़ लिया है।

जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के बीच की प्रेस वार्ता

राहुल जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के बीच कहा कि वह दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं है। सेना कुछ भी करे। इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं है। जम्मू के नगरोटा से आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत और झज्जर कोटली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

जानिए दिग्विजय ने क्या खा था

दिग्विजय ने दरअसल सोमवार को को 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था। उन्होंने जम्मू में कहा था कि कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। दिग्विजय ने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है। इसी को लेकर दिग्विजय की हर जगह किरकिरी हो रही है। हालांकि उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई भी दी है लेकिन फिर उनकी उनकी बयान को लेकर खासी आलोचना हो रही है।

अब सर्जिकल स्ट्राइक हो तो सेना विमानों से बांध दिग्विजय जैसे लोगों को ले जाए

भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर निशाना साध सेना से कहा कि अब जब भी सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के आतंकी कैंपो को उड़ाया जाए और बम फेंके जाए तो दिग्विजय जैसे इन महापुरुषों को विमान के नीचे बांधकर ले जाएं। इनको भी बमों के साथ पटक दिया जाए, जिससे यह भारत लौटकर आएं खुद ही बता दें कि कितने आतंकी कैंप उड़े और कितने आतंकी मारे।

ये भी पढ़ें : India On China Water Battle Plan: चीन के वाटर बैटल को रोकने के लिए भारत कर रहा तीन प्रोजेक्ट्स पर काम

ये भी पढ़ें :   Weather January 24 Report: हरियाणा व पंजाब सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE