हिसार-जींद और 42 पार, गुरुग्राम-फरीदाबाद डाउन

0
285
Weather Update
Weather Update

आज समाज डिजिटल, Weather Update:
प्रदेश में सूर्यदेव के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस तेवर के कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे। गुरुवार को भी लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। राज्य के कई जिलों में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

कल से राहत की उम्मीद

Weather Update
Weather Update

बढ़ रही गर्मी से हर कोई बेहाल है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। यही कारण है कि मार्केट में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सड़कों पर लू थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। पिछले 6 दिनों से दिन-ब-दिन बढ़ रही गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 10 जून की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की भी संभावना है।

गुरुवार को दर्ज किया गया तापमान

अंबाला 42 सेल्सियस, करनाल 42 डिग्री सेल्सियस, कुरुक्षेत्र 42 डिग्री सेल्सियस, कैथल 42 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम 41 डिग्री सेल्सियस, चरखी दादरी 42 डिग्री सेल्सियस, जींद 43 डिग्री सेल्सियस, झज्जर 43 डिग्री सेल्सियस, नूंह 43 डिग्री सेल्सियस, पंचकूला 42 डिग्री सेल्सियस, पलवल 42 डिग्री सेल्सियस, पानीपत 42 डिग्री सेल्सियस, फतेहाबाद 42 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद 41 डिग्री सेल्सियस, भिवानी 43 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ 42 डिग्री सेल्सियस, यमुनानगर 42 डिग्री सेल्सियस, रेवाड़ी 42 डिग्री सेल्सियस, रोहतक 42 डिग्री सेल्सियस, सिरसा 42 डिग्री सेल्सियस, सोनीपत 42 डिग्री सेल्सियस और हिसार 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा पहुंचे राहुल गांधी

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE